Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsIndian Farmers Union Meeting Manish Yadav Appointed National Vice President
भाकियू असली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने मनीष यादव
Sambhal News - भारतीय किसान यूनियन असली की बैठक गुन्नौर के गांव रिवाड़ा में हुई, जिसमें मनीष यादव उर्फ राजा भैया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने उन्हें संगठन मजबूत करने...
Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSat, 5 April 2025 06:09 AM

भारतीय किसान यूनियन असली की बैठक गुन्नौर के गांव रिवाड़ा में आयोजित की गई। जिसमें संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। जिसमें समाजसेवी मनीष यादव उर्फ राजा भैया को भाकियू का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमुख सचिव ऋषि पाल सिंह यादव ने औपचारिक रूप से मनीष यादव उर्फ राजा भैया को पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने मनीष यादव को संगठन मजबूत करने और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ चौधरी, मोरध्वज यादव, हरिश्चंद्र यादव मौजूद रहे ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।