Innovative Farming Techniques Introduced to Farmers in Sambhal खेतों में वैज्ञानिकों की मौजूदगी से जागरूक हो रहे किसान, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsInnovative Farming Techniques Introduced to Farmers in Sambhal

खेतों में वैज्ञानिकों की मौजूदगी से जागरूक हो रहे किसान

Sambhal News - संभल के किसानों के लिए कृषि विज्ञान केंद्र एवं आईसीएआर द्वारा उन्नत खेती की तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। 29 मई से 12 जून तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 2000 से अधिक किसानों को जागरूक किया गया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSun, 8 June 2025 11:27 AM
share Share
Follow Us on
खेतों में वैज्ञानिकों की मौजूदगी से जागरूक हो रहे किसान

संभल। जनपद के किसानों के लिए खेती में नवाचार की राह आसान होती जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र एवं आईसीएआर (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) के वैज्ञानिकों की टीम खेतों तक पहुंचकर किसानों को उन्नतशील खेती की तकनीकों से अवगत करा रही है। यह विशेष कार्यक्रम 29 मई से 12 जून तक चलाया जा रहा है, जिसके तहत अब तक 2000 से अधिक किसानों को जागरूक किया जा चुका है। वैज्ञानिकों की टीम किसानों को गन्ना, आलू और बागवानी फसलों में अधिक उत्पादन लेने के व्यावहारिक तरीके समझा रही है। इसमें बीज चयन, समय पर सिंचाई, उर्वरक प्रबंधन, रोग नियंत्रण जैसी बारीक जानकारियां दी जा रही हैं।

कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. महावीर सिंह ने बताया कि इस पहल का सकारात्मक असर दिख रहा है। "किसान अब वैज्ञानिकों से सवाल कर रहे हैं, नोट्स बना रहे हैं और अपने खेतों में सुझाई गई विधियों को अपनाने लगे हैं। यह बदलाव खेती को आर्थिक रूप से और मजबूत बनाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।