आतंकी हमले के विरोध में निकाला आक्रोश मार्च, फूंका पुतला
Sambhal News - जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा और विहिप कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला, जिसमें आतंकवाद का पुतला जलाया गया। प्रदर्शनकारियों ने...

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं, विहिप कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने एकजुट होकर आक्रोश मार्च निकाला, जो रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर इंद्र चौराहा तक गया। मार्च के समापन पर प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद का पुतला दहन कर विरोध जताया। मार्च के दौरान लोग हाथों में हिंदुस्तान जिंदाबाद, हिंदुओं पर अत्याचार नहीं सहेगा हिंदुस्तान, बटोगे तो कटोगे जैसे नारों वाली तख्तियां थीं। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आतंक के खिलाफ एकजुटता दिखाई। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिखर गोयल ने कहा कि हिंदू पर्यटकों पर हमला न केवल अमानवीय है बल्कि यह मानवता के खिलाफ भी है। पूरा देश इस बर्बर हमले से आहत है। चेयरमैन हर्षवर्धन वार्ष्णेय ने कहा कि हम इस जघन्य अपराध की कठोर निंदा करते हैं। जो संगठन इस हमले की जिम्मेदारी ले रहा है और जो देश (पाकिस्तान) इसका समर्थन कर रहा है, उसकी भी घोर निंदा की जाती है। मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ने हमले में जान गंवाने वाले निर्दोषों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कड़ा विरोध दर्ज किया। इस दौरान अमित गुप्ता, प्रशांत वार्ष्णेय, शिखर गोयल, हरिओम, शिवभक्त, नितिन आइडिया, आकाश, अनिल गुप्ता, गौरव, सचिन, रमन कुमार, डिम्पल, मुकेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।