भाजपा सरकार में सभी वर्गों को मिल रहा योजनाओं का लाभ
Sambhal News - गुन्नौर में उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल पूरे होने पर ग्रोथ इंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नेताओं ने सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की...

कस्बा गुन्नौर में गुरुवार को प्रदेश सरकारर के आठ वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर प्रदेश भारत का ग्रोथ इंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर खड़गवंशी ने कहा कि सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियां के साथ जनसंवाद करेगी। सरकार ने प्रदेश में सेवा, सुरक्षा और सुशासन कायम किया है। सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कुमोद वार्ष्णेय ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सभी वर्गों के लिए समान रूप से योजनाओं चला रही है। अपराधों पर अंकुश लगा है। प्रदेश में तीव्रगति से विकास हो रहा है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक यादव ने कहा कि सरकार प्रदेश में विकास कार्य करा रही है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अजीत सिंह,आशीष पटेल, कुलदीप कुमार, जूलियस सीजर आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।