Weather Change Brings Relief from Heat in District आसमान में छाये रहे बादल, लोगों को गर्मी से मिली राहत, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsWeather Change Brings Relief from Heat in District

आसमान में छाये रहे बादल, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Sambhal News - जनपद में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रविवार और सोमवार को बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम 25.9 डिग्री सैल्सियस...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलTue, 6 May 2025 05:38 AM
share Share
Follow Us on
आसमान में छाये रहे बादल, लोगों को गर्मी से मिली राहत

जनपद में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल रहा है। आसमान में छाए बादलों ने लोगों को राहत की सांस दी है। रविवार और सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक बादल छाए रहे। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और गर्म हवाओं से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापममान 35.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार की सुबह से ही बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं निकली। हालांकि दोपहर में थोड़ी देर के लिए हल्की धूप नजर आई, लेकिन वह भी तेज नहीं थी।

दिनभर हल्की-हल्की ठंडी हवा चलती रही। जिससे मौसम सुहावना बना रहा। शाम होते-होते एक बार फिर बादलों ने पूरे आसमान को ढक लिया और लोगों ने गर्मी से काफी हद तक राहत महसूस की। गर्मी कम होने की वजह से बाजार व सड़कों पर चहल पहल अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक दिखाई दी। मौसम सुहावना होने की वजह से पार्कों में बच्चें खेलते दिखाई दिए। वहीं ग्रामीण इलाकों में तापमान कम होने की वजह से किसान खेतों में काम करते दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बीते दो-तीन दिनों में हुई हल्की बारिश और बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री तक की गिरावट आई है। इसका असर खेती पर भी दिखाई दे रहा है। विशेष रूप से मक्का की फसल को इस मौसम का भरपूर लाभ मिल रहा है। किसानों का कहना है कि समय पर बारिश और ठंडक मक्का की बढ़वार में सहायक है

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।