Cooperative Sugarcane Committee Launches Survey Campaign in Santkabirnagar गन्ना समिति के सदस्यों को ही जारी होगी गन्ना आपूर्ति पर्ची, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsCooperative Sugarcane Committee Launches Survey Campaign in Santkabirnagar

गन्ना समिति के सदस्यों को ही जारी होगी गन्ना आपूर्ति पर्ची

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सहकारी गन्ना विकास समिति ने क्षेत्र में

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरSun, 4 May 2025 05:08 PM
share Share
Follow Us on
गन्ना समिति के सदस्यों को ही जारी होगी गन्ना आपूर्ति पर्ची

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सहकारी गन्ना विकास समिति ने क्षेत्र में गन्ना सर्वे अभियान तेजी के साथ शुरू कर दिया है। समिति कर्मचारी सर्वे करने के साथ नए किसानों को समिति का मेंबर बनने के बीच सलाह दे रहे हैं। जो किसान समिति के सदस्य नहीं होंगे सर्वे के बाद भी उन्हें पर्ची आपूर्ति नहीं की जाएगी। समिति के सचिव भगवत शरण दीक्षित ने घटरम्हा गांव में पहुंचकर गन्ना सर्वे का जायजा लिया। समिति के सचिव ने कहा कि किसान अपना घोषणा पत्र जरूर भरें ताकि किसी किसान का सर्वे छूट भी जाए तो उसे फौरी तौर पर पूरा कर लिया जाए।

उन्होंने बताया कि घोषणा पत्र भरने से गणना सर्वे और किसानों के घोषणा पत्र का मिलान किया जाता है। यदि किन्हीं कारण से उसमें अंतर आ रहा है तो दुबारा स्थलीय सत्यापन किया जाता है। निरीक्षण के दौरान राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक अरविन्द सिंह एवं चीनी मिल गन्ना पर्यवेक्षक अजय वर्मा सर्वे कार्य करते हुए पाए गए। कृषकों को सर्वे स्लिप दी जा रही है। समिति के सचिव ने कहा कि किसान अनिवार्य रूप से सर्वे करने वाले कर्मचारियों से सर्वे स्लिप जरूर ले लें। सदस्य न बनने पर नहीं जारी होगी पर्ची समिति के सचिव किसानों को समिति का सदस्य बनने के लिए सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जब तक किसान समिति का सदस्य नहीं बनेगा तब तक उसके नाम से पर्ची जारी नहीं की जाएगी। किसान 221 रुपया जमा कर समिति की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं इसके लिए किसानों को आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा। समिति की सदस्यता के लिए अंतिम तिथि 30 सितम्बर तय की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।