मौसम ठीक हुआ तो शुरू हुई गेहूं की कटाई
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में मौसम साफ होने के बाद, किसानों ने गेहूं की कटाई शुरू कर दी है। तापमान बढ़ने पर, किसान कंबाइन मशीनों और हाथों से तेजी से कटाई कर रहे हैं। अनाज को घर लाने की कोशिश में, किसान धूप की...
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मौसम साफ हो गया है। तापमान में इजाफा होने के बाद किसानों को पूरा लक्ष्य गेहूं की कटाई पर है। कोई कंबाइन से कटा रहा है तो कुछ लोग हाथ से काट कर मड़ाई पर जोर दे रहे हैं। किसानों का लक्ष्य है कि अनाज घर में आ जाए। इसके लिए लोग धूप का भी परवाह नहीं कर रहे हैं।
एक सप्ताह बाद मौसम को मिजाज ठीक हुआ। कड़ाके की गर्मी के बीच अनाज को सहेजने की तेजी आ गई हैं। एक एक क्षेत्र में तीन से चार कंबाइन मशीनों का संचालन हो रहा है। किसान एक पल रुकने के लिए तैयार नहीं है। किसानों का मकसद अनाज को घर में लाना है। लगातार चल रही पुरवा हवाओं की वजह से किसानों को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं मौसम फिर न खराब हो जाए। यही कारण है कि किसान गेहूं की मड़ाई में जी जान से जुट गए हैं।
बहुत से किसानों की फसल कट गई थी, लेकिन मड़ाई नहीं हो पाई थी। अब वह किसान अपने बोझ को खोल कर सुखा कर मंड़ाई करा रहे हैं ताकि वह भी अपने अनाज को सहेज ले। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सिय रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री सेल्सियस रहा है।
नरेन्द्र देव कृषि विवि कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डा. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि हवाएं दक्षिण-पूर्वी दिशा की ओर से चल रही हैं। इसकी वजह से आसमान में हल्के बादल छाने की उम्मीद है। बारिश नहीं होगी। किसानों को चाहिए कि जल्द से जल्द गेहूं की मड़ाई का काम पूरा कर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।