गर्मियों में बनाएं बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसी गाढ़ी मैंगो शेक, शेफ रणवीर की ये टिप्स कर लें फॉलो Summers special restaurant style mango shake at home recipe tips and tricks by chef Ranveer Brar, रेसिपी - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीSummers special restaurant style mango shake at home recipe tips and tricks by chef Ranveer Brar

गर्मियों में बनाएं बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसी गाढ़ी मैंगो शेक, शेफ रणवीर की ये टिप्स कर लें फॉलो

गर्मियों में ठंडी-ठंडी मैंगो शेक पीने का मजा ही कुछ और है। लेकिन घर पर बनी मैंगो शेक में अक्सर बाजार वाला टेस्ट नहीं आ पाता। आज हम शेयर कर रहे हैं, शेफ रणवीर की बताई कुछ टिप्स, जिनसे आप हर बार बना पाएंगे परफेक्ट मैंगो शेक।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानThu, 17 April 2025 11:45 AM
share Share
Follow Us on
गर्मियों में बनाएं बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसी गाढ़ी मैंगो शेक, शेफ रणवीर की ये टिप्स कर लें फॉलो

गर्मियां शुरू होते ही बाजार में फलों का राजा आम दिखना शुरू हो जाता है। बस फिर क्या बच्चों से ले कर बड़े तक सभी इसके दीवाने हो जाते हैं। गर्मियों की शाम को पूरी फैमिली का मिल बैठकर ठंडा-ठंडा मैंगो शेक पीना, तो जैसे रूटीन का एक हिस्सा बन जाता है। हालांकि लोगों की अक्सर एक शिकायत रहती है कि घर वाले मैंगो शेक में वो स्वाद नहीं आता, जो बाजार में मिलने वाले में आता है। दरअसल कुछ टिप्स फॉलो कर के आप भी एकदम रेस्टोरेंट स्टाइल मैंगो शेक बनाकर तैयार कर सकते हैं। शेफ रणवीर बरार ने शेयर की है परफेक्ट मैंगो शेक को बनाने की रेसिपी और कुछ जरूरी टिप्स एंड ट्रिक्स। ऐसे मैंगो शेक बनाएंगे तो यकीन मानें इसका टेस्ट बाजार को भी बीट कर देगा। तो चलिए जानते हैं।

मैंगो शेक बनाने की सामग्री

शेफ रणवीर के स्टाइल में परफेक्ट मैंगो शेक बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - दो कप कैस्टर शुगर, डेढ़ कप चीनी, 3-4 कप पानी, 1 चम्मच नींबू का रस, 5-6 आम, डेढ़ कप दूध, 1 चम्मच कंडेंस्ड मिल्क। सर्विंग के लिए आप वनीला आइसक्रीम और पुदीने की फ्रेश पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे बनाएं परफेक्ट मैंगो शेक

घर पर ही एकदम रेस्टोरेंट स्टाइल मैंगो शेक बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में चाशनी बनाकर तैयार कर लें। इसके लिए पैन में कैस्टर शुगर, चीनी और पानी डालकर पका लें। लगभग दस मिनट के बाद जब इसमें उबाल आ जाए, तो शुगर सिरप में हल्का सा नींबू का रस एड कर दें। अब आम लें और उनका छिलका रिमूव कर दें और गूदा निकाल लें। आम के गूदे में एक कप गरमा-गरम चाशनी डालकर कुछ देर के लिए रख दें। इससे आम में मिठास और बढ़ जाएगी।

इसके बाद एक मिक्सर लें और उसमें आधा कप शुगर सिरप (चाशनी), 1 कप चाशनी वाला आम, डेढ़ कप दूध और एक चम्मच कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। आपका मैंगो शेक बनकर तैयार है। इसे सर्व करने के लिए गिलास में कुछ आम के क्यूब्स डालें। ऊपर से मैंगो शेक डालें और उसमें वनीला आइसक्रीम और पुदीने की पत्तियां डालकर सर्व करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।