Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
Fri, 18 Apr 2025 08:35 AM हमें फॉलो करें![]()
![]()
JEE Main Result 2025 Updates , jeemain.nta.nic.in : जेईई मेन सेशन-2 रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। परीक्षार्थी jeemain.nta.nic.in पर जाकर परिणाम व स्कोर कार्ड चेक कर सकेंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट से जेईई मेन 2025 सेशन 2 फाइनल आंसर की को जारी करने के बाद हटा दिया है। एनटीए ने आज 17 अप्रैल 2025 को जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी की थी,जिसमें फिजिक्स विषय के 2 प्रश्नों को ड्रॉप किया गया था। लेकिन एनटीए की ओर से फाइनल आंसर को जारी करने के थोड़े समय बाद फाइनल आंसर की को आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया है। एनटीए की ओर से जेईई मेन बीई बीटेक सेशन 2 रिजल्ट की संभावित तिथि आज 17 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। अब कभी भी जेईई मेन रिजल्ट घोषित हो सकता है। अभ्यर्थी जेईई मेन रिजल्ट एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर चेक कर सकेंगे। अधिक उम्मीदवार होने के चलते इस बार जेईई मेन कटऑफ हाई रहने के आसार हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सामान्य श्रेणी का कटऑफ 93 से 95 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है, जो लगभग 300 में से 85-90 अंकों के बराबर है। एनटीए जेईई मेन सेशनल 2 का बीई बीटेक पेपर-I का आयोजन 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल, 2025 को देश भर के 285 शहरों और भारत के बाहर 15 शहरों में स्थित 531 केंद्रों पर हुआ था। पेपर-2 परीक्षा 9 अप्रैल, 2025 को आयोजित की गई थी।
यहां देखें जेईई मेन रिजल्ट LIVE कवरेज
नतीजों के इंतजार के बीच जेईई मेन सेशन-2 की प्रोविजनल आंसर-की पर विवाद खड़ा हो गया है। एनटीए ने 10 अप्रैल को मॉडल उत्तर जारी किया था। इसके बाद शिक्षक और छात्रों का आरोप है कि जारी मॉडल उत्तर में 25 से 28 प्रतिशत प्रश्न गड़बड़ हैं। एनटीए जेईई मेन 2025 के दूसरे सत्र की परीक्षा में 12 प्रश्न पहले ही हटा चुकी है। परीक्षा देने वाले हर उम्मीदवार को इन हटाए गये हर प्रश्न के लिए चार अंक दिये हैं। यानी सभी उम्मीदवारों को 48 अंक दिये गये हैं। इसके बाद अब नौ प्रश्नों को लेकर छात्र और विशेषज्ञ चिंता जता रहे हैं। ऐसे में कुल 21 प्रश्नों के हटाने की उम्मीद है। परीक्षा में कुल 90 सवाल होते हैं जिनमें से 75 अटेम्प्ट करने होते हैं। इनमें से अगर 21 सवाल हटाकर उम्मीदवारों को 4-4 अंक बांट दिये जायें तो प्रतियोगिता की गुंजाइश खत्म हो जाती है। इस तरह 28 फीसदी सवाल ड्रॉप होंगे यानी एक चौथाई से भी ज्यादा सवालों के लिए सभी को अंक बांट दिये जायेंगे।
17 Apr 2025, 11:07:11 PM IST
JEE Main Result 2025 Live : क्या जेईई मेन सत्र 2 का परिणाम एसएमएस (SMS) के माध्यम से मिलेगा?
JEE Main Result 2025 Live : नहीं, एनटीए जेईई मेन 2025 सत्र 2 के परिणाम को jeemain.nta.nic.in पर ऑनलाइन अपलोड करने के अलावा किसी अन्य माध्यम से जारी नहीं करेगा।
17 Apr 2025, 09:42:27 PM IST
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन पेपर 2 आंसर की कब आएगी?
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन पेपर 2 आंसर की जल्द ही जारी हो सकती है। जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा 2025 में उपस्थित अभ्यर्थियों को आंसर की का इंतजार है। जेईई मेन 2025 बी.आर्क और बी.प्लानिंग का पेपर 9 अप्रैल को आयोजित किया गया था।
17 Apr 2025, 09:20:06 PM IST
JEE Main Result 2025 Live : एनटीए ने हटाई जेईई मेन 2025 सेशन 2 फाइनल आंसर की
JEE Main Result 2025 Live : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट से जेईई मेन 2025 सेशन 2 फाइनल आंसर की को जारी करने के बाद हटा दिया है।
JEE Main Website Link
17 Apr 2025, 07:57:59 PM IST
JEE Main Result 2025 Live : फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन 2025 सेशन 2 की फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। रिजल्ट में परीक्षार्थियों के बोनस मार्क्स को बी जोड़ा जाएगा।
17 Apr 2025, 07:21:31 PM IST
JEE Main Result 2025 Live : ड्रॉप प्रश्नों के लिए दिए जाएंगे बोनस मार्क्स
JEE Main Result 2025 Live : एनटीए ने फिजिक्स के दो प्रश्नों को फाइनल आंसर की से ड्रॉप किया है। जिसके के लिए परीक्षार्थियों को बोनस मार्क्स दिए जाएंगे।
17 Apr 2025, 07:05:13 PM IST
JEE Main Result 2025 Live : फाइनल आंसर की से 2 प्रश्न किए गए ड्रॉप
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन 2025 सेशन 2 फाइनल आंसर की से 2 प्रश्न को हटाया (ड्रॉप) किया गया।
17 Apr 2025, 06:16:50 PM IST
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन 2025 सेशन 2 फाइनल आंसर की जारी
JEE Main Result 2025 Live : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज 17 अप्रैल को जेईई मेन 2025 सेशन 2 की फाइनल आंसर की jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी है।
JEE Main Final Answer Key 2025 Session 2 Link
17 Apr 2025, 06:02:00 PM IST
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2025 कैंडिडेट कैसे चेक करें-
JEE Main Result 2025 Live : 1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद कैंडिडेट को होम पेज पर जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको लॉगिन डिटेल्स डालनी होगी।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
5. अब आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लीजिए।
17 Apr 2025, 05:03:22 PM IST
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन रिजल्ट के बाद क्या होगा
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन 2025 रिजल्ट में ओवरऑल रैंकिंग जारी होगी। शीर्ष 2.5 रैंक पाने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए पात्र होंगे। जेईई एडवांस्ड भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश के लिए होती है। जेईई मेन स्कोर के आधार पर विद्यार्थी एनआईटी व आईआईआईटी संस्थानों में दाखिला ले सकेंगे।
17 Apr 2025, 03:19:00 PM IST
JEE Main Result 2025 live: एनटीए ने कहा- फाइनल आंसर-की से तय होते हैं अंक
JEE Main Result 2025 live: एनटीए ने कहा कि जेईई मेन की आंसर-की केवल प्रोविजनल है और फाइनल आंसर की अभी प्रकाशित नहीं की गई है। एनटीए ने कहा, “अंक केवल फाइनल आंसर-की से तय होते हैं। फाइनल आंसर-की के आधार पर निष्कर्ष निकालना सही नहीं है। एनटीए परीक्षार्थियों को सलाह देता है कि उन्हें उन खबरों से गुमराह नहीं होना चाहिए जिनमें अनावश्यक संदेह और चिंताएं जताई गई हैं।'
17 Apr 2025, 03:17:16 PM IST
JEE Mains Result 2025 live: जेईई मेन आंसर-की विवाद पर क्या बोला एनटीए
JEE Mains Result 2025 live: जेईई मेन आंसर-की विवाद पर एनटीए ने कहा, 'एनटीए ने हमेशा एक पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया का पालन किया है। परीक्षार्थियों को प्रोविजनल आंसर-की जारी होते ही उनकी दर्ज की गई प्रतिक्रियाओं को देखने की अनुमति होती है। एनटीए प्रोविजनल आंसर-की को दी गई प्रत्येक चुनौती पर अत्यंत गंभीरता से विचार करता है। एनटीए ने कहा, 'आंसर-की को चुनौती देने की प्रक्रिया सभी उम्मीदवारों के लिए निष्पक्ष व विश्वसनीय प्रणाली सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आंसर-की चैलेंज प्रक्रिया का उद्देश्य किसी भी विसंगति को दूर करना और निष्पक्षता सुनिश्चित करना है।'
17 Apr 2025, 03:07:25 PM IST
JEE Main Result 2025 live: एनटीए ने छात्रों से कहा, जेईई-मेन की फाइनल आंसर-की की प्रतीक्षा करें, निष्कर्ष न निकालें
JEE Mains Result 2025 live: एनटीए ने कहा है कि इंजीनियरिंग के इच्छुक अभ्यर्थियों को जेईई-मेन की फाइनल आंसर-की का इंतजार करना चाहिए और प्रोविजनल आंसर-की में त्रुटियों के बारे में कोई निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए। एजेंसी को जेईई मेन के उत्तरों में कई त्रुटियों के बारे में शिकायतें मिलने की खबरों के बीच यह स्पष्टीकरण आया है।
17 Apr 2025, 01:36:03 PM IST
JEE Mains Result 2025 live: जेईई मेन का आज संभव, आएगी ऑल इंडिया रैंक
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन इस वर्ष दोनों पालियों में सर्वाधिक 15 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने दिया। परीक्षा का परिणाम ऑल इंडिया रैंक के साथ 17 अप्रैल को जारी किया जाना संभावित है। जेईई मेन बीई-बीटेक इस वर्ष 22 से 29 जनवरी के मध्य 10 व दो से आठ अप्रैल के मध्य नौ पालियों में संपन्न हुई।
17 Apr 2025, 12:23:59 PM IST
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन्स सेशन 2 रिजल्ट चेक करने के लिए किन डिटेल्स की जरूरत होगी
JEE Main Result 2025 Live : जेईई मेन्स सेशन 2 रिजल्ट आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल डालकर चेक कर सकेंगे। इन डिटेल्स को डालकर उम्मीदवार स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
17 Apr 2025, 11:41:08 AM IST
JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन 2025 सेशन-1 में 14 स्टूडेंट्स ने किया था टॉप
JEE Main Result 2025 Live:जेईई मेन 2025 सेशन-1 में 14 स्टूडेंट्स ने किया था टॉप, सभी को मिले 100 परसेंटाइल, देखें लिस्ट
- आयुष सिंघल-राजस्थान
- कुशाग्र गुप्ता-कर्नाटक
-दक्ष - दिल्ली (एनसीटी)
-हर्ष झा- दिल्ली (एनसीटी)
-रजित गुप्ता- राजस्थान
-श्रेयस लोहिया-उत्तर प्रदेश
-सक्षम जिंदल-राजस्थान
-सौरव - उत्तर प्रदेश
-विशाद जैन - महाराष्ट्र
-अर्णव सिंह-राजस्थान
-शिवेन विकास तोषनीवाल-गुजरात
-साई मनोग्ना गुथिकोंडा - आंध्र प्रदेश
-एस.एम. प्रकाश बेहरा - राजस्थान
-बानी ब्रता माजी-तेलंगाना
17 Apr 2025, 11:08:51 AM IST
JEE Main Result 2025 Live: jeemain.nta.nic.in पर कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
JEE Main Result 2025 Live: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर JEE Main 2025 Result या View Scorecard लिंक पर क्लिक करें।
अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि, और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
डिटेल्स सबमिट करें और स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखें।
रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
17 Apr 2025, 09:40:08 AM IST
JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन आंसर-की को लेकर सोशल मीडिया पर फूट रहा गुस्सा
JEE Main Result 2025 Live: एनटीए की लगातार गड़बड़ियों को लेकर अभिभावक सोशल मीडिया पर लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘ट्रेजेडी ऑफ एरर्स -जेईई मेन की आंसर की में कई सवालों के जवाब असल जवाब से अलग हैं। इसके साथ ही कई सवालों के लिए गलत ऑप्शन्स दिये गये हैं। छात्रों ने मांग की है कि एनटीए को सभी आपत्तियों की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और जरूरत पड़े तो परीक्षा के परिणाम को फिर से संशोधित किया जाए।
17 Apr 2025, 09:14:40 AM IST
JEE Main Result 2025 Live: जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए क्या हो सकती है मिनिमम कटऑफ
JEE Main Result 2025 Live: फिजिक्सवाला के अनुसार जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी में न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे। सामान्य श्रेणी के लिए कम से कम 86 अंक, ईडब्ल्यूएस के लिए 84 अंक, ओबीसी उम्मीदवारों को न्यूनतम 82 अंक, एससी उम्मीदवारों के लिए 60 अंक आवश्यक हैं।
17 Apr 2025, 08:49:42 AM IST
JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन रिजल्ट से पहले आएगी फाइनल आंसर-की
JEE Main Result 2025 Live: प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद एक्स्पर्ट्स की मदद से जेईई मेन सेशन टू की फाइनल आंसर-की तैयार होगी। फाइनल आंसर-की के आधार पर ही रिजल्ट बनेगा। फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद रिजल्ट आएगा।
17 Apr 2025, 08:48:42 AM IST
JEE Main 2025 Result Live: इस बार जेईई मेन कटऑफ हाई रहने के आसार
JEE Main 2025 Result Live: अधिक स्टूडेंट्स होने के चलते इस बार जेईई मेन कटऑफ हाई रहने के आसार है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सामान्य श्रेणी का कटऑफ 93 से 95 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है, जो लगभग 300 में से 85-90 अंकों के बराबर है। ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए कटऑफ थोड़ा कम, लगभग 91 से 93 प्रतिशत होने की संभावना है, जिसमें स्कोर 80-85 अंकों के आसपास होगा। एससी उम्मीदवारों के लिए, कटऑफ प्रतिशत 82 से 86 और एसटी उम्मीदवारों के लिए लगभग 73 से 80 प्रतिशत होने की संभावना है। इसका मतलब है कि इन श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 50 से 65 अंकों के बीच लाने होंगे।
17 Apr 2025, 08:44:05 AM IST
JEE Main Result 2025 Live: आज खत्म हो सकता है जेईई मेन रिजल्ट का इंतजार
JEE Main Result 2025 Live: एनटीए जेईई मेन रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो सकता है। एनटीए की ओर से इंफोर्मेशन बुलेटिन में जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट की संभावित तिथि 17 अप्रैल 2025 बताई गई है। ऐसे में आज पहले फाइनल आंसर-की और फिर रिजल्ट जारी हो सकता है।