Drunk Tractor Driver Hits Biker Couple Drags Them for 100 Meters in Bihar नशे में धूत ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsDrunk Tractor Driver Hits Biker Couple Drags Them for 100 Meters in Bihar

नशे में धूत ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर

नशे में धूत ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्करनशे में धूत ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्करनशे में धूत ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्करनशे में धूत ट्रैक्टर चालक...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफThu, 24 April 2025 06:44 PM
share Share
Follow Us on
नशे में धूत ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर

नशे में धूत ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर घटना के बाद 100 मीटर तक दोनों को घसीटता चला गया शहर के अस्पताल चौक पर हादसा, घायल दंपति सदर अस्पताल में भर्ती फोटो चालक : हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। शहर के हृदयस्थली अस्पताल चौक के पास गुरुवार की सुबह नशे में धूत ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं दोनों को करीब 100 मीटर तक घसीता चला गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में रहुई थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी प्रमोद कुमार और उनकी पत्नी संजू कुमारी है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल प्रमोद कुमार ने बताया कि वे दोनों बाइक से रामचन्द्रपुर बस स्टैंड जा रहे थे। उनकी पत्नी सिलाव प्रखंड के गोरमा स्कूल में शिक्षिका हैं। उसी दौरान अस्पताल चौक के पास अचानक एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में बिना ब्रेक लगाए टर्निंग पर आ गया और बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों ट्रैक्टर में फंस गये। बावजूद, चालक ने ट्रैक्टर को नहीं रोका। करीब 100 मीटर दूर तक घसीटा गया। आगे जाकर ट्रैक्टर दीवार से टकरा गया। युवको ने चालक को पकड़ा: चौक पर मौजूद युवकों ने बहादुरी दिखाते हुए दौड़कर ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। इसके बाद डायल 112 और लहेरी थाने की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया। जांच में शराब पीने की पुष्टि: लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर से की गयी जांच में चालक के शराब पीने की पुष्टि हुई है। आरोपी राजगीर थाना क्षेत्र के छोटी ब्लॉक निवासी राजू चौधरी का पुत्र छेदी कुमार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।