जिला बार एसोसिएशन के 32 पदों के लिए पहले दिन 42 नामांकन
मुजफ्फरपुर में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के पहले दिन 32 पदों के लिए 42 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए दो, उपाध्यक्ष के लिए पांच, महासचिव के लिए तीन और अन्य पदों के लिए भी कई...

मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन गुरुवार को सभी 32 पदों के लिए कुल 42 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए दो, उपाध्याक्ष पद के लिए पांच, महासचिव पद के लिए तीन, संयुक्त सचिव पद के लिए नौ, सहायक सचिव पद के लिए पांच, कोषाध्यक्ष पद के लिए एक, आडिटर पद के लिए दो, वरिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्य पद के लिए चार, कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए छह, निगरानी सदस्य पद के लिए चार व पुस्तकालय सदस्य के लिए एक उम्मीदवार शामिल हैं।
पहले दिन सबसे अधिक नौ उम्मीदवारों ने संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए नामांकन किया। प्रमुख उम्मीदवारों में अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर उर्फ रामबाबू ठाकुर ने दूसरे व महासचिव पद के लिए सचिदानंद सिंह ने तीसरे कार्यकाल के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। शुक्रवार को भी नामांकन होगा।
इन पदों पर उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन :
अध्यक्ष : रामकृष्ण ठाकुर उर्फ रामबाबू ठाकुर व मुन्नी चौधरी
उपाध्यक्ष : विनोद कुमार, जयमंगल प्रसाद, रंजना सिंह, राजेश कुमार व अरविंद कुमार सिंह।
महासचिव : सचिदानंद सिंह, संजय कुमार सिन्हा व चंद्रभूषण प्रसाद सिंह।
संयुक्त सचिव : चन्द्रशेखर आजाद, रूबी देवी, शिवनाथ साह, विभूतिनाथ झा, बलराम कुमार, साकेत कुमार, सुनील कुमार सिन्हा, स्वेता ठाकुर व हेमंत कुमार।
सहायक सचिव : आशीष कुमार सिन्हा, भारत भूषण, सोनू कुमार, अमित रंजन कुमार व शशि कुमार रेय।
आडिटर : पंकज कुमार व विरेन्द्र कुमार।
कोषाध्यक्ष : सुधीर कुमार ओझा।
वरिष्ठ कार्यकारिणी : रामाकान्त तिवारी, रमेश कुमार केजरीवाल, सुनील कुमार ओझा व रवींद्र कुमार सिंह।
कार्यकारिणी सदस्य : प्रेम प्रकाश, प्रदीप कुमार वर्मा, बेबी कुमारी, शिल्पी कुमारी, नागेन्द्र भगत व मुमताज अंसारी।
निगरानी सदस्य : प्रवीण कुमार, अनिल कुमार, मनोज कुमार व शिशिर कुमार।
पुस्तकालय सदस्य : राजकुमार शर्मा।
तीन सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त :
चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी शंभूनाथ प्रसाद सिंह ने एसोसिएशन के चुनाव के संचालन में सहयोग के लिए तीन नए सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को नियुक्त किया है। इसमें अधिवक्ता बच्चा प्रसाद सिंह, संजीव कुमार व दिलीप कुमार चौधरी शामिल है। इससे पहले स्टेट बार काउंसिल ने चुनाव संचालन में सहयोग के लिए अधिवक्ता चंदन कुमार चंचल उर्फ राजेश कुमार को सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।