WBBSE Madhyamik 10th Result 2025: 2 मई को जारी होगा पश्चिम बंगाल बोर्ड 10 वीं 2025 रिजल्ट, इस तरह कर सकेंगे चेक
WBBSE Madhyamik 10th Result 2025: पश्चिम बंगाल माध्यमिक 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 को 2 मई 2025 को घोषित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2025 में शामिल छात्र अपना रिजल्ट wbbse.wb.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

WBBSE Madhyamik Result 2025 date and time out: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) की ओर से कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 को 2 मई 2025 को घोषित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने आधिकारिक नोटिस जारी कर यह जानकारी दी है। पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2025 में शामिल छात्र अपना रिजल्ट wbbse.wb.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 2025 को 2 मई सुबह 9 बजे घोषित किया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। आपको बता दें कि पिछले वर्ष भी कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2 मई 2024 को घोषित किया गया था।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि "माध्यमिक परीक्षा (एस.ई.), 2025 का रिजल्ट 2 मई, 2025 को सुबह 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से डब्ल्यूबीबीएसई की एड-हॉक कमेटी के अध्यक्ष द्वारा घोषित किए जाएंगे। परिणाम 02 मई 2025 को सुबह 9:45 बजे से वेबसाइटों और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होंगे। स्कूलों को 02 मई 2025 को सुबह 10 बजे से बोर्ड के अपने संबंधित कैंप ऑफिस से मार्कशीट और सर्टिफिकेट मिलेंगे।"
आपको पश्चिम बंगाल माध्यमिक 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसलिए पश्चिम बंगाल बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान पर चेक करने की सुविधा दी जाती है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप अभी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने पर लाइव हिन्दुस्तान आपको आपका रिजल्ट एसएमएस से भी भेजेगा, इसके अलावा आप लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
यहां मिलेगा पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 का लिंक (West Bengal SSC Madhyamik results 2025)
पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025
इस वर्ष कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी से 22 फरवरी 2025 तक किया गया था। पिछले वर्ष लगभग 9.1 लाख छात्रों ने डब्ल्यूबी 1वीं परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 7.65 लाख छात्र परीक्षा में पास हुए थे। पिछले वर्ष पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा रिजल्ट का पासिंग पर्सेंटेज 86.31 प्रतिशत था। चंद्रचूर सेन ने वेस्ट बंगाल कक्षा 10वीं परीक्षा में 99 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त कर टॉप किया था।
WBBSE Madhyamik Result 2025: पश्चिम बंगाल माध्यमिक 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे चेक कर सकेंगे-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाएं।
2. इसके होम पेज पर आपको 10वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक WB Madhyamik Result 2025 दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।