Police Parade in Sant Kabir Nagar Head Constable Falls Ill During Running Drill परेड में दौड़ लगाते समय हेड कांस्टेबल की बिगड़ी हालत, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsPolice Parade in Sant Kabir Nagar Head Constable Falls Ill During Running Drill

परेड में दौड़ लगाते समय हेड कांस्टेबल की बिगड़ी हालत

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, निज संवाददाता। पुलिस लाइंस में बुधवार को सप्ताहिक परेड कराया गया। सीओ धनघटा

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरThu, 17 April 2025 05:39 AM
share Share
Follow Us on
परेड में दौड़ लगाते समय हेड कांस्टेबल की बिगड़ी हालत

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। पुलिस लाइंस में बुधवार को सप्ताहिक परेड कराया गया। सीओ धनघटा प्रियम राज शेखर पांडेय ने परेड का निरीक्षण किया। परेड में दौड़ लगाने के दौरान एक हेड कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ गई। जिसे साथी पुलिस कर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने उपचार करने के बाद आराम करने की हिदायत देकर छुट्टी दे दिया। इस घटना को लेकर विभाग में पूरे दिन चर्चा होती रही।

पुलिस कर्मियों ने बताया कि साप्ताहिक परेड में दौड़ लगाते दौरान हेड कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह की तबीयत खराब हो गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वैसे पुलिस कर्मी इसको लेकर तमाम तरह की बाते कर रहे थे। चर्चा के केंद्र बिंदु में आरआई रहे। वैसे सीओ प्रियम राज शेखर पांडेय ने बताया कि दौड़ के दौरान हेड कांस्टेबल ने खुद को असहज महसूस किया और दौड़ से बाहर हो गया। हेड कांस्टेबल को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने परामर्श देकर छुट्टी दे दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई जाती है। परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक किया। सभी को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया। अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई । पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई के लिए आरआई को निर्देश दिया। पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक किया। गार्द की सुरक्षा के संबंध में सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

परेड में दौड़ लगवाए जाने का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रखना होता है। परेड के दौरान एक पुलिस कर्मी खुद को असहज महसूस किया और परेड से बाहर हो गया। जिला अस्पताल से डॉक्टर ने कुछ ही देर बाद उपचार करके सुझाव देकर छुट्टी दे दिया।

सत्यजीत गुप्ता, एसपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।