परसा खुर्द में समस्याओं का अम्बार, जूझ रहे हैं नागरिक
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के वार्ड नम्बर एक परसा खुर्द में अधूरी सड़कें, गंदगी, जल निकासी की कमी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। यहाँ के निवासी सफाई और बुनियादी सुविधाओं की कमी...
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के वार्ड नम्बर एक परसा खुर्द की अधूरी सड़कें, चारी तरफ फैली गन्दगी, जाम नाली यहां की पहचान बन गई हैं। वार्ड में जगह-जगह गन्दगी फैली है। नालियां जाम हैं। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। गंदे पानी की निकासी न हो पाने से गन्दा पानी विद्यालय के सामने गड्ढे में जमा हो रहा है। यहां पर लगे हैण्डपम्म दूषित पानी दे रहे हैं। गन्दगी व जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। मोहल्ले के अन्दर की सड़कों के बीच नालियां बनी हैं। इन नालियों पर लगे ढक्कन सही ढंग से न लगने के कारण कभी भी हादसा हो सकता है।
नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के वार्ड नम्बर एक परसा खुर्द के निवासी बदहाली का जीवन जी रहे हैं। वार्ड के विकास को लेकर जिम्मेदार लापरवाह बने हैं। बरसात में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मोहल्ले में बने शिव मंदिर के सामने जल निकासी की व्यवस्था ठीक न होने के कारण यहां पर भारी जल जमाव हो जाता है। मोहल्ले की साफ-सफाई बेहतर तरीके से नहीं की जा रही है। जल निकासी न होने से प्राथमिक विद्यालय परसा खुर्द के सामने गंदा पानी फैला हुआ है। बच्चों अभिभावकों एवं अध्यापकों को गंदे पानी की वजह से उठ रही दुर्गंध का सामना हर समय करना पड़ रहा है। जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण डीह बाबा के स्थान पर भी गंदा पानी बह रहा है। वार्ड में आवागमन के लिए बनी सड़कें बदहाली का शिकार हैं। मोहल्ले में आधी-अधूरी सड़कों का निर्माण हुआ है। आधी अधूरी सड़कें नगरवासियों के लिए मुसीबत बनी हैं। पगडंडी पर आने जाने से ग्रामीण चुटहिल हो जाते हैं। आने जाने से नगर वासी चुटहिल हो जाते हैं। आधी अधूरी सड़कें यहां की पहचान बनी हुई हैं। नगर पंचायत हैंसर बाजार-धनघटा बनने के बाद भी यहां के लोग वार्ड की दुर्दशा को लेकर काफी परेशान हैं। टोले में सड़क व नाली की समस्या लम्बे समय से चली आ रही है। जिसका निराकरण होता नहीं दिख रहा है। मोहल्ले के ग्रामीण बदहाल जीवन जी रहे हैं। जिम्मेदार वार्ड के विकास को लेकर लापरवाह बने हैं। साफ सफाई के बाद भी फैली रहती है गंदगी वार्ड में साफ सफाई तो प्रतिदिन हो ही जाती है लेकिन बेहतर तरीके से नहीं की जा रही है। गलियों के अभाव में गंदगी पसरी हुई है। जाम पड़ी नालियों व जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण कस्बे में गंदगी फैली हुई है। वार्ड में गंदगी व जलभराव होने की वजह से इस मोहल्ले के नागरिक पल-पल दुश्वारियां को झेलते हैं। मुख्य मार्ग के दोनों तरफ लगी झाड़ियां, चारों तरफ फैली गन्दगी से नालियां जाम हो हो गई हैं। गन्दगी व जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। वार्ड में गंदगी व जलभराव होने की वजह से इस मोहल्ले के नागरिक पल-पल दुश्वारियां को झेलते हैं। मुख्य रास्ते के दोनों तरफ फैली हैं झाड़ियां मोहल्ले में प्रवेश करते ही मुख्य रास्ते के दोनों तरफ जंगली झाड़ियां फैली हुई हैं। जिससे लोगों का आना जाना मुश्किल हो जाता है। इन गर्मी व बरसात के मिले जुले असर से इन झाड़ियों में जंगली जंतुओं का खतरा बना रहता है। कभी भी कोई हादसा हो सकता है। लोगों के घरों के सामने भी नियमित सफाई नहीं हो पाती है। अधिकांश रास्तों पर गन्दगी फैली रहती है। वहीं जाम नालिया भी लोगों के परेशानी का मुख्य कारण है। मोहल्ले में नहीं हैं सार्वजनिक शौचालय इस मोहल्ले में सार्वजनिक शौचालय नहीं बना है। सार्वजनिक शौचालय न बनने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों को खुले में शौच जाना पड़ता है। बरसात के मौसम में अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पूर्व में घरों में बने निजी शौचालय बदहाली का शिकार हो गए हैं। शादी विवाह में बारात आने पर व अन्य कार्यक्रम में शौचालय की आवश्यकता बढ़ जाती है। ऐसे कार्यक्रमों के दौरान यहां के निवासियों को भारी परेशानी होती है। जल निकासी की समस्या के लिए नहीं हुई ठोस पहल इस मोहल्ले से जल निकासी की समस्या काफी दिनों से चली आ रही है। इसे लेकर जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते अभी तक धरातल पर कोई ठोस कार्य होता नहीं दिख रहा है। बरसात का पानी मोहल्ले से बाहर बड़ी मुश्किल से जा पाता है। इससे बरसात में जलभराव हो जाता है। जलभराव के कातण यहां आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पानी निकासी न होने के कारण इससे आने जाने वालों के कपड़े खराब हो जाते हैं। इससे भी अधिक समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है। मोहल्ले में पीने का शुद्ध पानी मयस्सर नहीं इस मोहल्ले में निवासियों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं है। नई नगर पंचायत होने के कारण नगर पंचायत के तरफ से वाटर सप्लाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ग्राम पंचायत के समय भी पानी सप्लाई की योजना यहां तक नहीं पहुंची थी। ग्राम पंचायत के समय पानी के लिए इंडिया मार्का हैंडपम्प लगाए गए थे। ये हैंडपंप दूषित पानी दे रहे हैं। इसके अलावा लोगों ने अपनी सुविधा के लिए देशी हैंडपंप लगवा रखे। इसी देशी हैंडपंप का पीने को नगर वासी मजबूर हैं। कम ऊंचाई से गुजरा है एचटी लाइन का तार नगर पंचायत के परसा मोह्ल्ले के बीच से ही हाईटेंशन लाइन गुजरी है। 11 केवी की यह लाइन अपेक्षाकृत कम ऊंचाई वाले खम्भों से होकर गुजरी है। यही नहीं आबादी के बीच से गुजरी इस एचटी लाइन के नीचे सुरक्षा के लिए जाल नहीं लगाए गए हैं। इससे बिजली के ये तार दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। हाईटेंशन बिजली के तार नगरवासियों का टेंशन बढ़ा रहे हैं। कभी ये तार तार टूट कर नीचे गिरे तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। यहां बीच-बीच में लगे छोटे ट्रांसफार्मर से घरों को कनेक्शन दिया गया है। पोल की कमी के चलते लंबे-लंबे दूरी के केबल लगे हुए हैं। ये लटकते केबिल आए दिन दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। जिम्मेदारों को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। समय से नहीं होता है दवाओं का छिड़काव इस मोहल्ले में सफाई की कमी व झाड़ियों की सफाई न होने से मच्छरों का प्रकोब बढ़ रहा है। अप्रैल माह में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गता था। इस अभियान में सभी विभागों को मिलकर काम करना था। इसमें नालियों व झाड़ियों की सफाई भी करानी थी। यहां देखकर नहीं लगता है कि अभियान चलाया गया है। इसके चलते मच्छर जनित रोगों के फैलने की आशंका बनी है। अभियान के दौरान अब तक केवल दो बार दवाओं का छिड़काव हो पाया है। नालियों की होनी चाहिए समुचित व्यवस्था वार्ड में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जगह-जगह जल जमाव हो जाता है जिसके चलते मच्छर जनित संक्रामित बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। जिसको लेकर नगर वासियों ने बताया कि जिम्मेदारों को पहले नाली की व्यवस्था करनी चाहिए और समय-समय से दावाओं का छिड़काव भी करना जरूरी है। ईओ उमेश कुमार पासी ने कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। वार्डों को विकास की योजना बनाई जा रही है। सभासदों से भी प्रस्ताव मांगे गए हैं। वार्डों को नाली, सफाई कराकर समस्याओं को दूर किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि ने कहा कि नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाना प्राथमिकता है। नगर के विकास के लिए शासन से भी बात की गई है। नई नगर पंचायत होने से सभी कार्य क्रम से कराए जा रहे हैं। कोई वार्ड मोहल्ला सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा। सभी का समुचित विकास होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।