Sankatbirnagar Farmers Prefer Samba Mansuri Rice Seeds as Kharif Season Begins किसानों की पहली पसंद बना है सांभा मंसूरी का बीज, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsSankatbirnagar Farmers Prefer Samba Mansuri Rice Seeds as Kharif Season Begins

किसानों की पहली पसंद बना है सांभा मंसूरी का बीज

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खरीफ सीजन में धान की बेरन डालने का

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरThu, 29 May 2025 12:16 PM
share Share
Follow Us on
किसानों की पहली पसंद बना है सांभा मंसूरी का बीज

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खरीफ सीजन में धान की बेरन डालने का समय शुरू हो रहा है तो कृषि विभाग के गोदाम पर किसानों की आवक भी दिख रही है। किसान अपनी पसंद का बीज खरीद रहे हैं। सांभा मंसूरी का बीज किसानों की पहली पसंद बना है। कृषि विभाग ने गोदाम पर साभा मंसूरी से लेकर मोटे अनाज तक का बीज उपलब्ध कराया है। हालांकि कुछ केन्द्रों से सांभा मंसूरी का बीज खत्म हो गया है। इससे किसान निराश हो रहे हैं। जिले में 25 मई के बाद से ही धान की बेरन डालने का सिलसिला शुरू हो जाता है।

जो किसान अब तक बेरन नहीं डाले हैं वे अपनी खेत की तैयारी में जुटे हैं। खेत तैयार होते ही धान की बेरन पड़ जाएगी। जून महीने के प्रथम सप्ताह में लगभग 99% किसान अपनी धान की बेरन डाल चुके होते हैं। इसी के साथ धान की रोपाई के लिए खेत की तैयारी शुरू हो गई है। बेहतर उपज के लिए किसान ब्लॉक स्तरीय गोदाम से अपने पसंद के बीज खरीद रहे हैं। गोदाम पर सांभा मंसूरी, स्वर्णा सब वन के साथ-साथ मोटे अनाज का बीज बड़े पैमाने पर उपलब्ध हुआ है। इसके अलावा इस बार तेलंगाना प्रजाति का भी धान मुहैया कराया गया है। मोटे अनाजों में सरजू 52 धान की प्रजाति किसनों की पहली पसंद होती है विभाग में इसे प्रमुखता के आधार पर उपलब्ध कराया है। जिले में निजी दुकानदारों के माध्यम से 50 हजार कुंटल धान बीज वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है विभिन्न प्रजातियों के धान का बीज दुकानों पर मौजूद है। सरकारी गोदाम में 1700 कुंतल धान का बीज उपलब्ध हो गया है। जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि शासन से जितना धान बीज का आवंटनन किया गया था उसकी उठान हो चुकी है। जरूरत पड़ने पर किसानों की मांग पर और धान का बीज मंगाया जाएगा। मेंहदावल राजकीय बीज गोदाम पर किसान धान की अन्य किस्म को देख समझ तो रहे हैं लेकिन वह सांभा मंसूरी की ही तलाश में बीज गोदाम का चक्कर लगाा रहे हैं। जबकि धान के अन्य किस्मों में एनडीआर 2065, सरजू 52, गोल्डन मंसूरी एमटीवी 7029 तथा तेलंगाना सोना गोदाम पर मौजूद है। कुछ किसान इन बीजों के बारे में समझ कर ले भी जा रहे हैं। वही अधिकांश किसानों की सांभा मसूरी बीपीटी 5204 पहली पसंद है। सांभा मसूरी की ही तलाश है। लेकिन मौके पर मौजूद नहीं है। बेलहर क्षेत्र रमवापुर में संचालित राजकीय कृषि बीज गोदाम पर किसान धान खरीदते दिखे। यहां तैनात प्रभारी विद्यानंद पांडेय ने बताया कि हमारे यहां गोदाम पर धान की कई वेरायटी उपलब्ध हैं। तेलंगाना सोना, एनडीआर 2064, सरयू 52, सोना मंसूरी उपलब्ध है। सांभा मंसूरी बीज आया था खत्म हो गया है। जल्द ही आने की उम्मीद है। किसान राम नरेश, संतराम, गीता देवी, प्रेमचंद आदि ने बताया कि धान की खरीद कर नर्सरी तैयार किया जाएगी। जिससे समय से धान रोपाई की जा सके। यहां तैनात राहुल वर्मा ने बताया कि बीज उपलब्धता के बारे में किसानों को जागरूक किया जा रहा है। राजकीय कृषि बीज भण्डार नाथनगर पर पहुंच रहे किसानों की पहली पसंद सांभा मंसूरी चावल बन गया है। केंद्र पर तीन प्रजाति के बीज मौजूद है। सीजन के अनुसार 25 मई के बाद से ही किसानों ने धान की नर्सरी डालना शुरू कर दिया है। राजकीय कृषि बीज भण्डार पर धान बीज के लिए किसान पहुंचे। अधिकतर किसान सांभा मंसूरी महीन के प्रति दिलचस्पी दिखा रहे थे। गोदाम प्रभारी गोरखनाथ चौधरी ने बताया कि तीन प्रजाति के बीज उपलब्ध हैं। जिसमें एक मोटा क्वलिटी का है। इसी तरह सांभा महीन मंसूरी 5204, तेलंगाना सोना प्रजाति उपलब्ध है। किसान को खेत रकबा के अनुरूप बीज वितरित किया जा रहा है। छितही निवासी जबीउल्लाह खान ने बताया कि शुगर फ्री चावल के बीज की जरूरत थी सो मिल गया। पौली के शनिचरा बाजार में स्थित राजकीय बीज गोदाम से धान के बीजों की बिक्री धीमी गति से हो रही है। गोदाम पर सरकार से अनुदानित हर वेरायटी के धान बीज उपलब्ध हैं। क्षेत्र के किसान सतेन्द्र बहादुर पाल, सुबाष यादव, रामफेर, श्यामलाल प्रजापति, कृष्ण कुमार, गुलाब चन्द आदि ने बताया कि द्वाबा क्षेत्र के किसान अधिकतर मोटा व हाइब्रिड धान का बीज अधिक पसन्द करते हैं। गोदाम प्रभारी अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि केन्द्र पर सांभा मंसूरी बीपीटी 5204- 60 कुन्तल, नरेन्द्र एनडीआर 2065- 15 कुन्तल, सरयू 52- 19 कुन्तल, तेलंगाना सोना 15048- 15 कुन्तल, सोना मंसूरी एमटीयू 7029- 15 कुन्तल धान का बीज गोदाम पर मौजूद है। किसान अपनी जरूरत के हिसाब से बीज खरीद रहे हैं। एडीओ एजी दयाराम यादव ने बताया कि बीजों पर 50 फीसदी अनुदान राशि पर आधार कार्ड, खतौनी देख किसान को तत्काल छूट काट कर शेष धनराशि जमा करा कर बीज दे दिया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।