Sudden Weather Change in Santkabir Nagar Rain and Hail Cause Farmer Anxiety पुरवा हवाओं के साथ बदला मौसम का रुख, ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsSudden Weather Change in Santkabir Nagar Rain and Hail Cause Farmer Anxiety

पुरवा हवाओं के साथ बदला मौसम का रुख, ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में मौसम अचानक बदल गया है। दिन में उमस के बाद शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और ओले गिरे। इससे फसलों को नुकसान होने की आशंका है। किसानों में गेहूं की कटाई को लेकर चिंता बढ़ गई है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरWed, 9 April 2025 06:58 AM
share Share
Follow Us on
पुरवा हवाओं के साथ बदला मौसम का रुख, ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। मौसम का रुख अचानक से बदल गया है। दिन में पुरवा हवाओं के साथ उमस बढ़ी रही तो शाम के समय मौसम ठंडा हो गया। धनघटा क्षेत्र में शाम के समय तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। नाथनगर के करनपुर समेत कुछ क्षेत्रों में ओले के साथ बरसात हुई। इससे फसलों को नुकसान होने की आशंका है। आम की फसल का भी नुकसान होने की आशंका है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिल गई, लेकिन किसानों की बेचैनी बढ़ गई। लोग गेहूं की कटाई को लेकर परेशान हो गए।

महुली क्षेत्र में देर शाम अचानक मौसम का रुख बदल गया। तेज हवाओ गरज चमक के साथा बरसात शुरू हो गई। करनपुर व अन्य क्षेत्र में देखते ही देखते ओले गिरने लगे। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई पर वही किसानों की बेचैनी बढ़ गई है। मशीन के अभाव में गेहूं की कटाई नहीं करा पाने वाले किसान चिंतित हो गए। फसलों को काफी नुकसान हुआ। इधर दो दिनों से मौसम कड़क होने लगा था मंगलवार को दिन में उमस भरी गर्मी बढ़ गई थी शाम होते ही मौसम बदलने लगा। देर शाम लगभग साढ़े सात बजे अचानक बूंदा बांदी होने लगी थोड़ी ही देर बाद तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बरसात होने लगी। बरसात से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत तो मिल गई लेकिन किसानों की बेचैनी बढ़ गई। जिन किसानों के गेहूं की फसल तैयार हो चुकी है और कम्बाइन मशीन के अभाव में अभी कटाई नहीं हो पाई है वह काफी चिंता में पड़ गए। एक तो बरसात से फसल नरम हो गई। दूसरे गेहूं की बाली झड़कर खेतों में पसर गई। इसी के साथ ही सब्जी की खेती करने वाले किसान भी चिंता में पड़ गए। किसानों का कहना है कि इतना मेहनत और इंतजार के बाद फसल तैयार हुई तो उसे बचाने के लिए मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों में शादी का कार्यक्रम था टेंट भीग गए और गिर भी गए। उनके घर भी समस्या उत्पन्न हुई। राहगीरों को भी काफी दिक्कत झेलनी पड़ी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।