शहर को जाम से नहीं मिल रही निजात
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद शहर को जाम से निजात मिलने
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद शहर को जाम से निजात मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। पालिका और प्रशासन के तमाम चेतावनी के बाद भी शाम होते ही समूचा शहर जाम से कराह उठता है। जाम का सबसे अधिक खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ता है इसकी वजह से 5 मिनट का रास्ता 50 मिनट में तय होता है। खलीलाबाद शहर को एक रेखीय शहर के नाम से जाना जाता है। यहां के व्यापारियों को अपने सामान को दिखाने की होड़ लगी रहती है। यही कारण है की दुकान से माल को निकाल करके लगा देते हैं। लोगों का मानना है कि जो सामान जितना दिखेगा उतना ही बिकेगा यही कारण है कि गोदाम तो गोदाम है फुटपाथ पर समूची दुकान सजा दी जाती है।
इसकी वजह से राहगीरों को चलने के लिए बड़ी समस्या होती है। पूर्व जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तोमर ने कई बार शहर में पैदल मार्च किया था और व्यापारियों को चेतावनी दी। कहा कि सड़क को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त रखें ताकि राहगीरों को चलने में किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े। लेकिन कोई असर नहीं दिखा। कुछ दिन बाद हालत पहले जैसे हो गई। नगर पालिका ईओ की सारी चेतावनी हवा हवाई साबित हो रही है। शाम को 4:00 के बाद से ही शहर में जाम लगना शुरू हो जाता है 5:00 के बाद से तो मुख्य सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। ईओ अवधेश कुमार भारती ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जल्द ही अभियान संचालित किया जाएगा जिस किसी भी व्यापारी की दुकान सड़क पर लगी होगी उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।