बार्डर पर सैनिको के कल्याण के लिए 2400 घरों में गायत्री परिजन करेंगे यज्ञ
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर,संवाददाता। भारत पाकिस्तान की तनातनी के बीच गायत्री परिवार घरों में यज्ञ कराने का अभियान शुरू करेगा।शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 12

शाहजहांपुर,संवाददाता। भारत पाकिस्तान की तनातनी के बीच गायत्री परिवार घरों में यज्ञ कराने का अभियान शुरू करेगा। शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 12 मई बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अभियान शुरू किया जाएगा। इसके अंतर्गत सुबह 9 से 12 के बीच अपने अपने घरों में लोग स्वयं यज्ञ करेंगे। जानकारी देते हुए गायत्री परिवार के जिला समन्वयक सूरज वर्मा ने बताया कि, 12 मई बुद्ध पूर्णिमा को गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान एक साथ एक समय पर सभी अपने अपने घरों में करेंगे। यज्ञ अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में वातावरण को शुद्ध करने और मानव मात्र के कल्याण के लिए एवं यह राष्ट्र समूह साधना है।
इन दिनों युद्ध चल रहा है, राष्ट्रहित की भावना के साथ बुद्ध पूर्णिमा को एक साथ घर घर यज्ञ करने का आवाहन किया गया है। जिसमें गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र के साथ आहुतियां समर्पित की जाएगीं। अभियान पूरे देश विदेश मे एक साथ एक समय पर संपन्न होगा। जिले में नगर क्षेत्र तहसील क्षेत्र ,ब्लॉक क्षेत्र सभी जगह अपने अपने घरों में सभी यज्ञ सम्पन्न करेंगे। अभियान में गायत्री परिवार द्वारा लगभग 2400 घरों में यज्ञ का लक्ष्य रखा गया है। सभी परिजन अपने अपने घरों में यज्ञ आहुति समर्पित करेंगे। देश की रक्षा को सीमाओं पर डटे सैनिकों में शक्ति का संचार हो, उनमें शौर्य, पराक्रम, आत्मबल एवं देश की सुरक्षा का भाव सदा बना रहे। यज्ञ भगवान को आहुतियां समर्पित करें। अभियान में जो भी परिजन 12 मई सोमवार को अवकाश के कारण यज्ञ न कर पाएं वो 11 मई रविवार को यज्ञ कर अपनी अपनी भागीदारी करें। यज्ञ का एक फोटो जिला केंद्र गायत्री शक्तिपीठ गौहरपुरा के व्हाट्सएप नंबर पर 75250 09805 अवश्य भेजें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।