टाउन हॉल हॉकी मैदान का होगा कायाकल्प, नाप जोख शुरू
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में टाउन हॉल हॉकी क्लब मैदान का कायाकल्प किया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए अब एस्ट्रो टर्फ मैदान बनेगा, जिससे उन्हें प्रैक्टिस के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूपीपीसीएल इस मैदान का...

शाहजहांपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर के टाउन हॉल हॉकी क्लब मैदान के दिन अब फिर से बहुरने वाले हैं। हॉकी के खिलाड़ियों को अब कहीं और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि अब हॉकी खिलाड़ी एस्ट्रो टर्फ मैदान पर प्रैक्टिस करेंगे। मंगलवार को लखनऊ से आए संस्था के सर्वेयर ने मैदान का सर्वे भी कर लिया। मैदान के कायाकल्प का काम भी यूपीपीसीएल संस्था ही करेगी। नगर निगम के पास हॉकी का एक बहुत बड़ा मैदान है। पहले इसी मैदान में खिलाड़ी हॉकी की प्रैक्टिस करते थे। यहीं से प्रैक्टिस कर कई खिलाड़ियों ने बाहर जाकर जनपद का नाम रोशन किया। कुछ समय बाद इस मैदान पर विवाद हो गया। मैदान और उसके बाहर बनी दुकानों को उजाड़ दिया गया था। अभी कुछ दिन पहले ही यह जमीन खेल विभाग को दे दी गई है, जिसके बार से इस पर काम शुरू हो गया है। अब इस मैदान को एक बार फिर से पहले से और सुंदर और सुविधाजनक बनाया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा हॉकी एस्ट्रो टर्फ मैदान बनाया जाएगा। जिस पर मंगलवार को संस्था की ओर जियो टैग एसोसिएट लखनऊ से आए सर्वेयर जयपाल ने अपनी टीम के साथ टाउन हॉल हॉकी मैदान का सर्वे किया। सर्वे से हॉकी एस्ट्रो टर्फ के बनाने में मैदान की सही लंबाई और चौड़ाई का पता चलेगा। अधिकारी ने बताया हॉकी मैदान का स्टैंडर्ड मानक 91.4 मीटर लंबा और 55 मीटर चौड़ा होता। एस्ट्रो टर्फ के लगने से जनपद में हॉकी खेल को बहुत बढ़ावा मिलेगा। हॉकी के खिलाड़ी अपने शुरुआती दौर से ही आधुनिक तकनीक से बने हुआ मैदान में खेलेंगे। जिससे आगे चलकर वह राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय की प्रतियोगिताओं में अच्छा अनुभव के साथ प्रदर्शन करेंगे।
हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया और खेल विभाग के द्वारा आयोजित हॉकी की सभी प्रतियोगिताएं एस्ट्रो टर्फ पर ही आयोजित की जाती है। काफी लंबे समय से जनपद में एक हॉकी के एस्टो टर्फ की मांग थी। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन द्वारा फिर से हॉकी मैदान के आगणन तैयार किया जा रहे है। पहले इसकी लागत लगभग 7.32 करोड़ थी। अब यह बढ़कर लगभग 10 करोड़ के आसपास आ सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।