माता अमृतानंन्दमयी ट्रस्ट ने 45 दिव्यांगों को कृत्रिम अंगों का किया वितरण
Shamli News - रविवार को माता अमृतानंदमयी देवी कृपा धर्मार्थ ट्रस्ट और आश्रय सेवा संस्थान ने शामली में 21वां कृत्रिम अंग वितरण कैंप आयोजित किया। इस कार्यक्रम में 45 दिव्यांगजों को कृत्रिम अंग और अन्य सहायक उपकरण...

रविवार को माता अमृतानंन्दमयी देवी कृपा धर्मार्थ ट्रस्ट शामली एवं आश्रय सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा शहर के कैराना रोड स्थित एक बाराघर में 21वां दिव्यांग कृत्रिम अंग वितरण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 45 दिव्यांगजों को कृत्रिम अंगों का वितरण किया गया। रविवार को कृत्रिम अंग वितरण कैंप का शुभारंभ विधायक प्रसन्न चौधरी, चेयरमैन अरविन्द संगल, समाजसेवी अंकित गोयल, सूर्यवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। आश्रय सेवा संस्थान उदयपुर के अध्यक्ष हेमंत कोहली व अध्यक्ष सुनील गर्ग ने बताया कि 21वा दिव्याग शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें 45 दिव्यांगों को उदयपुर की टीम करण सिंह चौहान, प्रकाश चंद्र, डा. मिथिलेश यादव, सोमेश्वर आदि ने दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाये।
हाथ एवं पैर, बैसाखी भी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि संस्था द्वारा लंबे समय से दिव्यांगों की सहायता के लिए यह कैंप लगाया जाता है। गत माह कैंप में पहंुचे दिव्यांगों की जांच की गई थी, जिसके बाद उनको कृत्रिम अंगों का वितरण किया गया है। कार्यक्रम का संचालन मनोज जांगिड़ ने किया। इस अवसर पर दीपक मित्तल, संजय बंसल, प्रतीक अग्रवाल, मुकेश वर्मा, अंजलि गर्ग, शालू बंसल, जितेंद्र शर्मा, मनीष जैन, देवेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, शुभम गोयल, विजेंद्र जांगिड़, सोनू जुनेजा, रवि संगल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।