प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शोभायात्रा का आयोजन
Shamli News - धार्मिक अनुष्ठानों के बीच देव प्रतिमाओं की शोभा यात्रा निकाली गई। नगर परिक्रमा के बाद शिव मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। यह...

धार्मिक अनुष्ठानो के बीच देव प्रतिमाओं की बैड़ बाजों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई।नगर परिक्रमा के पश्चात मन्दिर मे मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। शोभा यात्रा का स्थान स्थान पर नागरिको ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । नगर की सरस्वती बिहार कालोनी में स्थित शिव मंदिर में विगत छ दिन से देव प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान प. देवेन्द्र शर्मा, प. हरिओम शर्मा के सानिध्य मे विद्वान पड़ितो द्वारा कराया जा रहा था। रविवार को श्री राम दरबार, लक्ष्मी नारायण भगवान, माँ भगवती की प्रतिमाओं को काधार्मिक अनुष्ठानो के बीच शोभा यात्रा निकाल नगर परिक्रमा की गई। शोभा यात्रा चरथावल बस स्टैंड, आश्रम पंचतीर्थी, दिल्ली सहारनपुर रोड़, शामली बस स्टैंड से होती हुई शिव मन्दिर पर समाप्त हुई।
शोभा यात्रा मे श्रद्धालु नर नारी धार्मिक नारे लगाते हुये चल रहे थे। नगर में कई स्थानों पर नागरिको ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत करते हुए प्रतिमाओं का स्वागत किया प्राण प्रतिष्ठ कार्य क्रम मे प० रविकांत शर्मा प० सिदार्थ शर्मा सहयोगी रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्य क्रम में वीर सिंह राणा, ठा सुशील सिंह बोबी राणा सहदेव सिंह अशोक राणा कुलदीप राणा आशिष राणा आदि मौजूद रहे
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।