Environmental Day Dera Sacha Sauda s Green Initiative in Shamli डेरा सच्चा सौदा के पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsEnvironmental Day Dera Sacha Sauda s Green Initiative in Shamli

डेरा सच्चा सौदा के पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

Shamli News - पर्यावरण दिवस पर डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा की प्रेरणा से पौधारोपण किया। बुधवार को शामली में विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हजारों...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीThu, 5 June 2025 01:40 AM
share Share
Follow Us on
डेरा सच्चा सौदा के पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

पर्यावरण दिवस के अवसर पर डेरा सच्चा सौदा सरसा ब्लॉक शामली की शाह सतनाम ग्रीन वेलफेयर संगठन के सेवादार प्रत्येक वर्ष अपने गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा की पावन प्रेरणा पर चलते हुए बुधवार को पौधारोपण किया गया। साथ ही उनके पालन पोषण की भी जिम्मेदारी ली गई। बुधवार को शामली में विभिन्न जगहों पर पौधारोपण कार्यक्रम हुआ है। जिसमें रेलवे बैरक, थाना कोतवाली, सरस्वती विद्या मंदिर, शहीद अमित कोरी की समाधि, फायर स्टेशन ब्लॉक रोड, बलवा गेट नहर संतोषी मंदिर, धरमपुर, खेड़ी वाल्मीकि मंदिर, सभी जगह पेड़ 15 से 20 फीट ऊंचे हो चुके हैं। इस कार्यक्रम हजारों सेवादार सम्मिलित होते हैं।

इस अवसर पर जितेंद्र इंसा, अंकित इंसा, विनोद मोदी, रण कुमार, अनुराग इंसा, जयपाल इंसा, बबलू इंसा, राजकुमार इंसा, आजाद इंसा, अश्वनी इंसा, रवि इंसा, सुरेश पाल शर्मा, अजय शर्मा, मदनमोहन इंसा, जगदीश इंसान आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।