First Digital Survey of Zaid Crops in Shamli District Urd Moong and More जायद फसलों के डिजीटल सर्वे में शामली का सूबे में पांचवा स्थान, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsFirst Digital Survey of Zaid Crops in Shamli District Urd Moong and More

जायद फसलों के डिजीटल सर्वे में शामली का सूबे में पांचवा स्थान

Shamli News - प्रदेश में पहली बार जायद की फसल का डिजीटल सर्वे कराया जा रहा है। इस सर्वे में उडद, मूंग, बाजरा, मक्का आदि फसलों का सर्वे किया जा रहा है। शामली जिला पांचवे स्थान पर है जबकि आजमगढ़ पहले स्थान पर है। यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीWed, 21 May 2025 11:42 PM
share Share
Follow Us on
जायद फसलों के  डिजीटल सर्वे में शामली का सूबे में पांचवा स्थान

गन्ना और गेहूं के बाद प्रदेश में पहली बार जायद की फसल का भी डिजीटल सर्वे कराया जा रहा है। इसमें उडद, मूंग, बाजरा मक्का एवं आदि की फसलों का सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे शामली जिला सूबे में पांचवे स्थान पर आया है जबकि आजमगढ़ सूबे में प्रथम स्थान पर है। शामली कृषि विभाग ने जिले के 295 गांवों में सर्वे शुरू कर दिया है। जायद फसल में उडद मूंग बाजारा के अलावा तरबूज, खरबूजा एवं विभिन्न सब्जियां आती है। रबी और खरीफ के मौसम के बीच गर्मी के महीनों के दौरान एक छोटा मौसम होता है जिसे जायद मौसम के रूप में जाना जाता है।

जायद की फसलें मुख्य रूप से मार्च और अप्रैल में बोई जाती है और जून में काटी जाती है। उड़द, मूंग, बाजरा, मक्का इसकी मुख्य फसले है। इसके अलावा तरबूज, खीरा, ककड़ी खरबूजा, सब्जियां और चारा की फसले इसमें आती है। शामली जिले में जहां अधिकांश किसान गन्ने के साथ ही उड़द की सहफसल ले रहे है। वहीं अलग से भी उडद की बुआई की जाती है। इसके अलावा थानाभवन क्षेत्र में सब्जियां एवं यमुना खादर क्षेत्र में तरबूज और खरबूजा भी खूब उगाया जाता है। शासन ने पहली बार जायद फसलों का भी डिजीटल सर्वे कराने के निर्देश दिए है। इसमें डिजीटल मैच के जायद फसल का रकबा जाने के साथ ही फसल को लेकर अन्य जानकारी भी एकत्रित की जायेगी। पहली बार जायद फसल का डिजीटल सर्वें कराया जा रहा है। शामली जिले में 295 गांवों में सर्वे शुरू कर दिया गया है। 31 मई तक यह सर्वे पूरा होना है। अब तक के सर्वे में शामली जिले का सूबे में पांचवा स्थान आया है। जबकि आजमगढ़ जिला प्रथम स्थान पर है। जायद फसल के डिजीटल सर्वे में सूबे के प्रथम पांच जिलों की प्रगति जनपद सर्वे की प्रगति आजमगढ़ 82.27 प्रतिशत सीतापुर 63.32 प्रतिशत कानपुर देहात 55.96 प्रतिशत बाराबंकी 54. 58 प्रतिशत शामली 54. 56 प्रतिशत कोट पहली बार जायद फसल का डिजीटल सर्वे कराया जा रहा है। गत वर्ष जिले में जायद फसल का रकबा लगभग आठ हजार हेक्टेयर था। सर्वे के बाद ही रकबा पता लगेगा। सर्वे 31 मई में पूरा हो जायेगा। प्रदीप यादव, जिला कृषि अधिकारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।