Haryana Police Raids in Panipat to Arrest Theft Accused चोरी के आरोपी की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsHaryana Police Raids in Panipat to Arrest Theft Accused

चोरी के आरोपी की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश

Shamli News - चोरी के आरोपी की तलाश में हरियाणा के जनपद पानीपत की पुलिस ने दबिश दी। सोमवार को हरियाणा के जनपद पानीपत की सीआईए-3 के एसआई संदीप कुमार ने अपनी टीम

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीTue, 4 March 2025 12:28 AM
share Share
Follow Us on
चोरी के आरोपी की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश

चोरी के आरोपी की तलाश में हरियाणा के जनपद पानीपत की पुलिस ने दबिश दी। सोमवार को हरियाणा के जनपद पानीपत की सीआईए-3 के एसआई संदीप कुमार ने अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज करायी। एसआई ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र में मकान में चोरी की घटना हुई थी, जिसमे एक आरोपी की लोकेशन कैराना के मोहल्ला आलकलां में आ रही है। बाद में हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मोहल्ला आलकलां में दबिश दी। आरोपी के नहीं मिलने पर हरियाणा पुलिस वापस लौट गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।