Rising Heat Wave April Sees Temperatures Soar to 38 C तापमान 38 डिग्री सैल्सियस पहुंचने से शरीर को झुलसा रही धूप, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsRising Heat Wave April Sees Temperatures Soar to 38 C

तापमान 38 डिग्री सैल्सियस पहुंचने से शरीर को झुलसा रही धूप

Shamli News - अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्म हवाओं और तपिश के कारण सड़कों और बाजारों में भीड़ कम नजर आई। लोग गर्मी से राहत...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीThu, 10 April 2025 03:03 AM
share Share
Follow Us on
तापमान 38 डिग्री सैल्सियस पहुंचने से शरीर को झुलसा रही धूप

अप्रैल के शुरुआत में ही धूप ने तल्खी दिखानी शुरू कर दी है। दिन चढ़ते ही बुधवार को गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई थीं। दोपहर होते-होते धूप झुलसाने लगी। अधिकतम तापमान बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में भीड़ भी कम दिखी। सूरज की तपिश के साथ ही गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है। दिन निकलते ही सूरज की किरणें लोगों को परेशान कर रही है। दोपहर के समय तो धूप में निकलना भी मुश्किल हो रहा है। जिस कारण दोपहर के समय सड़कें और बाजार सूने नजर आते हैं। तपिश के साथ ही अब गर्म हवा भी अपना असर दिखाने लगी है। पिछले कई दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। गर्म हवा के चलते दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया। गर्मी से निजात पाने के लिए कूलर, पंखों का सहारे बैठे रहे। वहीं रात्रि में भी गर्मी का असर बढ़ने के कारण लोगों की बेचैनी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग तापमान बढ़ने और लू चलने का अलर्ट जारी कर चुका है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गर्मी से जल्द राहत मिलने की फिलहाल उम्मीद नहीं है। आगामी कई दिन तक पछुआ गर्म हवा और लू का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता कम होकर 34 फीसदी रह गई और हवा की गति 10 किलोमीटर के आसपास दर्ज की गई। गुरूवार को भी अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पंखों और कूलरों का सहारा ले रहे हैं। कुछ घरों में एसी भी चल रहे है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।