विकास धीमान बने रालोद व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
Shamli News - राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने 9 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। शामली के विकास धीमान को व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर...

राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रदेश के 9 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिसमें शामली निवासी विकास धीमान को व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिसका पदाधिकारियों द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह चेयरमैन ने बताया कि शामली से विकास धीमान को व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही नौ जिलों में व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए गए है। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र चेयरमैन, जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मुबारक अली, जिला महासचिव राजीव निर्वाल, नगर अध्यक्ष दीवानंद गौड, युवा राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव मनीष निर्वाल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।