Search Continues for Missing Teenager in Yamuna River 24 घंटे बाद भी किशोरी का सुराग नहीं, Shamli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsSearch Continues for Missing Teenager in Yamuna River

24 घंटे बाद भी किशोरी का सुराग नहीं

Shamli News - यमुना नदी को पार करते समय 18 वर्षीय किशोरी सादमा डूब गई। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। बचाव कार्य जारी है, जिसमें स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण शामिल हैं। उसके भाई-बहनों को बचा...

Newswrap हिन्दुस्तान, शामलीTue, 22 April 2025 12:28 AM
share Share
Follow Us on
24 घंटे बाद भी किशोरी का सुराग नहीं

यमुना नदी को पार करने के दौरान डूबी किशोरी का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। गोताखोर किशोरी की तलाश में जुटे हैं। रविवार शाम करीब चार बजे गांव नंगलाराई निवासी हाशिम का पुत्र फारूक, जावेद, पुत्री परवीन, मायला व सादमा खेत में जाने के लिए यमुना नदी को पैदल पार कर रहे थे। उसी दौरान जावेद, परवीन, मायला व सादमा डूब गए थे। जबकि फारूक बच गया था, जिसने भाई-बहनों को डूबता देख शोर मचा दिया था। इसके बाद आसपास के खेतों पर कार्य कर रहे लोगों ने तत्काल यमुना में छलांग लगाकर तीन को बचा लिया था और 18 वर्षीय सादमा का कोई सुराग नहीं लग सका था। उसकी तलाश में देर रात तक तैराक ग्रामीण जुटे हुए थे। सोमवार को भी दिनभर किशोरी की तलाश की गई। शाम करीब छह बजे तक भी किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका है, जिसके चलते परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।