बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान
Shravasti News - भारतीय जनता पार्टी ने भिनगा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ रैली निकाली। भाजपा ने आरोप लगाया कि यादव ने बाबा साहब आम्बेडकर का अपमान किया है। पुतला जलाने के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि अखिलेश...

श्रावस्ती,संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विरोध में भिनगा में रैली निकाली और सपा प्रमुख पर बाबा साहब आम्बेडकर के अपमान का आरोप लगाया। इसके साथ ही अखिलेश यादव क पुतला जलाया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवेश आर्य की अध्यक्षता में आयोजित विरोध प्रदर्शन में सदस्य विधान परिषद साकेत मिश्रा, जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ मिश्रीलाल वर्मा सहित पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पाण्डेय, संजय कैराती पटेल सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। भिनगा के पटेल चौराहा से भिनगा नई बाजार के अशोक चौराहा तक पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला और चौराहे पर पुतला फूंका गया। इस दौरान साकेत मिश्रा ने कहा कि अखिलेश यादव ने बाबा साहब की फ़ोटो काटकर उसमें अपनी फोटो लगाकर दलित समाज को अपमानित किया है। जो निंदनीय है। बाबा साहब का अपमान हिन्दुस्तान नहीं सहेगा और संषर्घ किया जाएगा। वहीं जिलाध्यक्ष डॉ मिश्रीलाल वर्मा ने कहा कि क्या अखिलेश यादव को नहीं पता है कि बाबा साहब न किसी जाति के थे, न किसी पार्टी के, वे विचारधारा के थे। खुद को उनके समकक्ष प्रस्तुत करना सीधे तौर पर करोड़ों दलितों के संघर्ष का अपमान है। संजय कैराती पटेल ने कहा कि यह वही अखिलेश यादव है जिसके मुख्यमंत्री रहते हुए आजम खान ने बाबा साहब आम्बेडकर को भू माफिया कहा था और अखिलेश यादव ने कुछ भी नहीं कहा था। विरोध प्रदर्शन में दिवाकर शुक्ला, रमन सिंह, रणवीर सिंह, सरिता सिंह, अरुण पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह, संजू तिवारी, बलविंदर सिंह, वीरू श्रीवास्तव, मंशाराम आर्य, दिलीप सरोज, विनोद साहू सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।