महारानी अहिल्याबाई के जीवन दर्शन पर लगी प्रदर्शनी
Shravasti News - श्रावस्ती में भाजपा कार्यालय में महारानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी अभियान के तहत उनके जीवन दर्शन पर प्रदर्शनी लगाई गई। विधायक राम फेरन पांडेय और भाजपा जिलाध्यक्ष डा. मिश्रीलाल वर्मा ने प्रदर्शनी...

श्रावस्ती, संवाददाता। महारानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी अभियान के तहत भाजपा कार्यालय में रविवार को उनके जीवन दर्शन पर प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का शुभारम्भ विधायक राम फेरन पांडेय व भाजपा जिलाध्यक्ष डा. मिश्रीलाल वर्मा ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी में उपस्थित लोगों को उपलब्धियां बताई। इस दौरान जिलाध्यक्ष व विधायक ने प्रदर्शनी में पारदर्शित चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके कार्यों को प्रणाम किया। विधायक राम फेरन पाण्डेय ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर समाजसेवा व सनातन संरक्षक की जीती जागती मूर्ति थी। उनकी ओर से गरीबों, विधवाओं व अपनी प्रजा सहित सोमनाथ, जगन्नाथ, काशी विश्वनाथ, केदारनाथ, बद्रीनाथ जैसे सैंकड़ों मन्दिरों का जीर्णोद्धार किया गया।
जिसका विदेशी आक्रांताओं ने विध्वंश किया गया था। उनका जीवन मातृशक्ति सहित पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। इस मौके पर जिला महामंत्री पुरुषोत्तम कौशल, जिला मंत्री अरुण पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गिलौला प्रकाश चंद, विन्नू तिवारी, राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।