Leopard Sighted Near Akbarpur Pipri Village Authorities on High Alert पकड़ से दूर तेंदुआ, कम्बिंग कर रही टीम, Shravasti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsLeopard Sighted Near Akbarpur Pipri Village Authorities on High Alert

पकड़ से दूर तेंदुआ, कम्बिंग कर रही टीम

Shravasti News - ग्राम अकबरपुर पिपरी के पास तीन दिन पहले तेंदुआ देखा गया। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। वन विभाग ने काम्बिंग शुरू की और पिंजरा लगाया, लेकिन तेंदुआ अभी भी पकड़ से दूर है। अधिकारियों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीSun, 25 May 2025 08:21 PM
share Share
Follow Us on
पकड़ से दूर तेंदुआ, कम्बिंग कर रही टीम

इकौना, संवाददाता। ग्राम अकबरपुर पिपरी के पास तीन दिन पहले तेंदुआ को देखा गया था। जिसके बाद से लोगों में दहशत बना हुआ है। वन विभाग की ओर से लगातार काम्बिंग की जा रही है। लेकिन अभी भी तेंदुवा पकड़ से दूर है। इकौना थाना क्षेत्र ग्राम अकबरपुर पिपरी गांव के बाहर बीते शुक्रवार को खेत में ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा तो वह दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने पगचिन्ह देखकर तेंदुआ होने की पुष्टि की। जिसके बाद वन विभाग की ओर से काम्बिंग शुरू की गई। शनिवार को वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया।

साथ ही गोले दागे गए। टीम की काम्बिंग रविवार को भी जारी रही। टीम पूरा दिन निगरानी करती रही। लेकिन तीसरे दिन भी तेंदुआ पकड़ से दूर रहा। रेंजर हरिश्चंद्र त्रिपाठी, डिप्टी रेंजर विकास वर्मा भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। अधिकारियों की ओर से ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। दिन और रात में टीम की ड्यूटी लगाई गई है। लोगों को रात में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। वहीं दिन में घर से बाहर अकेले न जाने को कहा गया है। तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है इससे ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।