BJP Government s Neglect of Dalit Rights Swami Prasad Maurya s Critique संविधान के निर्देशों के विपरीत इंसानियत का कत्ल करा रही भाजपा : स्वामी प्रसाद मौर्या, Siddhart-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsBJP Government s Neglect of Dalit Rights Swami Prasad Maurya s Critique

संविधान के निर्देशों के विपरीत इंसानियत का कत्ल करा रही भाजपा : स्वामी प्रसाद मौर्या

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। डॉ. भीमराव आंबडेकर की अगुवाई में बने संविधान में निहित निर्देशों

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थFri, 4 April 2025 04:52 AM
share Share
Follow Us on
संविधान के निर्देशों के विपरीत इंसानियत का कत्ल करा रही भाजपा : स्वामी प्रसाद मौर्या

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। डॉ. भीमराव आंबडेकर की अगुवाई में बने संविधान में निहित निर्देशों के विपरीत भाजपा सरकारें इंसानियत की कत्ल करा रही है। इसका ज्वलंत उदाहरण रेलवे विभाग की भर्ती में दलित और पिछड़े समाज के हकों के साथ उन्हें उनके अधिकारी से वंचित करती जा रही है। इस समाज के अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के बाद बाहर कर दिया गया। ये बातें उत्तर प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री, अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कही। वह गुरुवार को जिला मुख्यालय के कृष्णानगर वार्ड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में सामाजिक परिवर्तन आंदोलन के महानायक कांशीराम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री, अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें बनने के बाद से बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार बढ़ता ही जा रहा है। सरकारी नौकरियां गायब है। स्कूलों में मास्टर नहीं हैं, जिसके चलते सूबे में 27 हजार प्राइमरी स्कूलों को बंद कर दिया गया, यह कहकर कि बच्चे ही नहीं है। सच्चाई यह है कि इनके पास शिक्षक ही नहीं है। भर्ती करना बंद रखा है। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, प्राइवेट में महंगे इलाज करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना देख रहे प्रधानमंत्री ने देश के 80 करोड़ की जिदंगी को मुफ्त राशन पर लाकर टिका दिया है। हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद की चर्चा कर भाजपाई सिर्फ सर्वसमाज को लड़ाने का कार्य कर रहे हैं। अब समय भाजपा सरकारों के धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के चक्कर में न पड़कर मोदी और योगी सरकार को हटाने, डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए लड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सड़क पर कुछ घंटों के लिए नमाज पढ़ना गुनाह, जबकि महीने भर सड़कों पर कंवारियों के जत्थे से जाम की स्थिति न होने जैसी बात कहने वालों के मुंह से शोभा नहीं देता है। जिला प्रभारी सुरेंद्र कुमार मौर्या की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी के रूप में भगवती प्रसाद सागर, कोरी सुभाष चंद्र, गुलाब मौर्य, आरके मौर्य, दिलीप चौधरी, फिरोज सिद्दीकी, सालिक राम, राम लौट बौद्ध आदि की उपस्थिति रही।

..........

अमेरिका के खिलाफ पीएम की चुप्पी खतरनाक

उत्तर प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री, अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शक्तिशाली देश कहे जाने वाले अमेरिका में रहते हुए वहां अनाधिकृत रूप से रह रहे भारतीयों को हथकड़ी लगाकर भारत भेजने के मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं बोलना उचित समझे। यह चुप्पी आने वाले समय में भारत के लिए खतरनाक साबित होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।