कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
Siddhart-nagar News - झुड़िया गांव में मां दुर्गा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और श्रीमद भागवत कथा का चौथा दिन मनाया गया। कथा व्यास पंडित राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने भगवान राम अवतार और कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि जब...

बिस्कोहर। झुड़िया गांव में चल रही मां दुर्गा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास पंडित राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने भगवान राम अवतार व कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। कथा व्यास ने कहा कि जब-जब धरती पर आसुरी शक्ति हावी हुई परमात्मा ने धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेकर पृथ्वी पर धर्म की स्थापना की। मथुरा में राजा कंस के अत्याचारों से व्यथित होकर धरती की करुण पुकार सुनकर नारायण ने कृष्ण रूप में देवकी के अष्टम पुत्र के रूप में जन्म लिया और धर्म और प्रजा की रक्षा कर कंस का अंत किया। भागवत के विभन्नि प्रसंगों का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का वर्णन किया।
कथा में कृष्ण जन्म का वर्णन होने पर समूचा पंडाल खुशी से झूम उठा। इस मौके पर हीरालाल मौर्य, कैलाश देवी, श्याम सुंदर, बलराम, इंद्रजीत आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।