कांग्रेस ने बाबा साहब को लंबे समय तक नजरअंदाज किया
Siddhart-nagar News - इटवा क्षेत्र में पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने अनुसूचित वर्ग जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब को नजरअंदाज किया। मोदी सरकार...

इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा क्षेत्र के पचमोहनी, पेंदानानकार, तिघरा घाट गांव में गुरुवार को पूर्व मंत्री डॉ.सतीश द्विवेदी ने अनुसूचित वर्ग जनसंपर्क अभियान चला कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब को लंबे समय तक नजरअंदाज किया। 1990 में भाजपा समर्थित संयुक्त मोर्चा की सरकार ने डॉ. आंबेडकर को भारत रत्न प्रदान किया। उन्होंने कहा कि संसद के सेंट्रल हॉल में उनका चित्र भी लगवाया गया। मोदी सरकार ने संविधान निर्माता बाबा साहब को सम्मानित करते हुए सुप्रीम कोर्ट परिसर में उनकी मूर्ति लगवाई और उनके जन्मस्थान महू, छात्र जीवन के आवास लंदन, कानून मंत्री रहते हुए नई दिल्ली के आवास, दीक्षा भूमि नागपुर और उनके अंतिम संस्कार स्थली मुंबई की चौत्य भूमि पर स्मारक बनाकर आंबेडकर पंचतीर्थ का नाम दिया। मोदी सरकार ने 120 देशों में आंबेडकर स्मृति समारोह आयोजित कराए। 2016 में संयुक्त राष्ट्र में पहली बार आंबेडकर जयंती मनाने की पहल की गई। उन्होंने बताया कि 2024 में संविधान निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर संविधान सम्मान समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बाबा साहब के सपनों का साकार रूप बताया। कार्यक्रम में भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष केदारनाथ आजाद, वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम वरुण और उपदेश गौतम को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश पाण्डेय, संतोष गुप्त, दिनेश गौतम, राजकुमार गौतम, कनिकराम गौतम, शैलेश गौतम आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।