डुमरियागंज पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत
Siddhart-nagar News - सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने डुमरियागंज में कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी पर चिंता जताई। 2027...

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल रविवार दोपहर डुमरियागंज पहुंचे। सपा विधायक सैयदा खातून के नेतृत्व में सपाइयों ने जिले की सीमा महुवारा पहुंचकर उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। महुवारा से बेंवा, हल्लौर होकर प्रदेश अध्यक्ष डुमरियागंज सपा कार्यालय पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं से कहा कि मौजूदा भाजपा की सरकार में प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, अपराध चरम पर है। दलितों का उत्पीड़न बड़े पैमाने पर हो रहा है। यहां तक कि सांसद तक सुरक्षित नहीं है। ऐसे में आगामी 2027 की विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से ही कार्यकर्ता जन-जन तक पार्टी की नीतियां पहुंचाएं, जिससे भाजपा को हटाया जा सके।
इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष बलरामपुर के लिए निकल गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष लालजी यादव, घिसियावन यादव, अजय यादव, अफसर रिजवी, सुरेंद्र शुक्ल, पप्पू मलिक, नजीब मलिक, फ़ुजैल, आफताब आलम, फैजान अहमद आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।