सोननदी के दोनों पुलों के मध्य होगा सौंदर्यीकरण
Sonbhadra News - सोनभद्र के नगर पंचायत चोपन ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सोन नदी के पुलों के बीच सौंदर्यीकरण कार्य की शुरुआत की है। इस परियोजना में हरियाली, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता के उपाय शामिल हैं।...
सोनभद्र, संवाददाता। नगर पंचायत चोपन नगर की सुंदरता बढ़ाने केसाथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई पहल शुरु की है। नगर पंचायत ने सोननदी के दोनों पुलों के मध्य सुंदरीकरण कराने का निर्णय लिया है। गुरुवार को सुंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन भी किया गया। नगर पंचायत चोपन चेयरमैन उस्मान अली ने बताया कि इस परियोजना से क्षेत्र को सुव्यवस्थित हरियाली, आकर्षक व अत्याधुनिक प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता एवं सुरक्षा के प्रभावी उपायों से सजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस स्थान को नगरवासियों और पर्यटकों दोनों के लिए एक सुरक्षित, सुंदर और आनंददायक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के इस पहल की सराहना की। उम्मीद जताई कि यह प्रयास चोपन को एक नई पहचान दिलाने में सफल रहेगा। गुरुवार को सौंदर्यीकरण परियोजना का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमिपूजन हुआ। भूमि पूजन वरिष्ठ भाजपा नेता राजा मिश्रा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने संयुक्त रूप से किया। भाजपा नेता राजा मिश्रा ने कहा कि यह परियोजना चोपन के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। सोन नदी का यह क्षेत्र न केवल सौंदर्य की दृष्टि से निखरेगा, बल्कि नगरवासियों के लिए एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।