Former BJP President Criticizes Pakistan Urges Tough Actions by Indian Government पहलगाम घटना का भारत ने जवाब देना शुरु कर दिया- डा. महेन्द्र पांडेय, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsFormer BJP President Criticizes Pakistan Urges Tough Actions by Indian Government

पहलगाम घटना का भारत ने जवाब देना शुरु कर दिया- डा. महेन्द्र पांडेय

Sonbhadra News - सोनभद्र के पूर्व भाजपा अध्यक्ष डा. महेन्द्र प्रसाद ने कहा कि पहलगाम घटना पर भारत सरकार ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पाकिस्तानियों को 24 घंटे के भीतर भारत से वापस जाने का आदेश दिया गया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रTue, 29 April 2025 10:27 PM
share Share
Follow Us on
पहलगाम घटना का भारत ने जवाब देना शुरु कर दिया- डा. महेन्द्र पांडेय

सोनभद्र, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. महेन्द्र प्रसाद ने कहा कि पहलगाम घटना पर भारत सरकार ने जवाब देना शुरु कर दिया है। सिंधु जल समझौता रद्द करने केसाथ ही कडे़ कदम उठाते हुए 24 घंटे के अंदर भारत में रहने वाले पाकिस्तानियों को वापस जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने पहले भी पाकिस्तान को कड़ा जवाब देते हुए उनके मंसूबों पर पानी फेरा है। आगे भी वे पाकिस्तान को उसकी करतूतों का कड़ा जवाब देंगे, जिसकी शुरुआत कर दी गई है। मंगलवार को वे राबर्ट्सगंज के भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शामिल होने के लिए आए हुए थे। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों का मत निर्धारण करने और किसी भी नीतिगत विषय को आगे लाने में प्रबुद्ध वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भाजपा ने आंबेडकर सम्मान, वक्फ संशोधन विधेयक, एक राष्ट्र एक चुनाव और प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन शुरु कर लोगों का मत लेने का कार्य किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।