Severe Hailstorm Destroys Watermelon Crop Worth 2 Lakhs in Karoun करौं : आंधी, पानी, ओला गिरने से 2 लाख का तरबूज बर्बाद, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsSevere Hailstorm Destroys Watermelon Crop Worth 2 Lakhs in Karoun

करौं : आंधी, पानी, ओला गिरने से 2 लाख का तरबूज बर्बाद

करौं के कृषि फॉर्म में सोमवार को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण लगभग 2 लाख रुपए का तरबूज बर्बाद हो गया। 3 एकड़ में लगे तरबूज और 1 एकड़ में लगे मूली को भी नुकसान पहुंचा। कृषि फॉर्म में काम करने वाले...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरWed, 30 April 2025 03:28 AM
share Share
Follow Us on
करौं : आंधी, पानी, ओला गिरने से 2 लाख का तरबूज बर्बाद

करौं प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के करौं बाजार अवस्थित कृषि फॉर्म में सोमवार संध्या आंधी, पानी और ओला गिरने की वजह से लगभग दो लाख रुपए का तरबूज बर्बाद हो गया है। 1 एकड़ में लगाए गए मूली भी बर्बाद हो गया हैl करौं कृषि फॉर्म में काम करने वाले अशोक मंडल ने बताया कि बहुत मेहनत कर इस भीषण गर्मी में तरबूज, मूली, टमाटर की खेती की जा रही थी, लेकिन सोमवार संध्या आंधी, पानी और बड़े-बड़े ओले गिरने से 3 एकड़ में लगे तरबूज की फसल बर्बाद हो गयी। वहीं एक एकड़ में लगे मूली भी बर्बाद हो गये। ओले के कारण बर्बाद हुए तरबूज की अनुमानित मूल्य लगभग₹2 लाख रुपए आंकी गयी है। ओलावृष्टि के कारण तरबूत बर्बाद हो गया है। बताया जाता है कि कृषि फॉर्म में 22 मजदूर कार्य करते हैं। उन सबों का भुगतान वहीं से उपजे फसल बेचकर ही किया जाता है। इस संबंध में प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील पाल ने बताया कि तरबूज व फसलों का भारी नुकसान हुआ है। परिणामस्वरूप अब कर्मियों को भुगतान करने में परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।