Grand Rudra Yagya Concludes in Sonbhadra with Marriage of 20 Underprivileged Girls भिखारी बाबा आश्रम में कराई गई 20 निर्धन कन्याओं की शादी, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsGrand Rudra Yagya Concludes in Sonbhadra with Marriage of 20 Underprivileged Girls

भिखारी बाबा आश्रम में कराई गई 20 निर्धन कन्याओं की शादी

Sonbhadra News - सोनभद्र के रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम में नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर 20 निर्धन कन्याओं की शादी कराई गई और 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रThu, 24 April 2025 03:46 AM
share Share
Follow Us on
भिखारी बाबा आश्रम में कराई गई 20 निर्धन कन्याओं की शादी

सोनभद्र, संवाददाता। रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम में चल रहे नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ की बुधवार को पूर्णाहुति हुई। आश्रम में 20 निर्धन कन्याओं की शादी भी कराई गई। एडीएम सहदेव मिश्रा ने 51 महिलाओं को सम्मानित किया। विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी महाराज ने बताया कि मणिराम छावनी रामजन्मभूमि अयोध्या के महंत कमल नयन दास महाराज के आशीर्वाद से नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ एवं निर्धन कन्याओं का शुभ विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आचार्यगण राजेश कुमार तिवारी, योगेश तिवारी, गिरीश पाठक, रेवती तिवारी एवं राजेश कुमार पाठक की तरफ से विराट रूद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं 20 निर्धन कन्याओं की शादी संपन्न कराई गई। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य अतिथि एडीएम सहदेव मिश्रा द्वारा समाजसेवा कर रही 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। नगवां ब्लाक के पूर्व प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष राबर्ट्सगंज रूबी प्रसाद, पुष्पा सिंह, कुसुम शर्मा, संदीप सिंह चंदेल आदि प्रमुख लोग विवाह के साक्षी रहे। यह कार्यक्रम भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट एवं शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया था। उन्होंने यह भी बताया कि एनटीपीसी बीजपुर की ओर से निर्धन कन्याओं के लिए 101 सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई है। जिसमें महाकुंभ प्रयागराज में 83 कन्याओं की शादी संपन्न हुई थी उन कन्याओं को भी सिलाई मशीन दी गई। लैंको पावर प्लांट की ओर से ड्रम सेट बर्तन दिया गया। शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक द्वारा वर के लिए गमछा व वधुओं के लिए चूड़ा दिया गया। समाजसेवी जय प्रकाश केशरी द्वारा बेटियों को पायल, हरीश अग्रवाल द्वारा बेटियों को कंबल, अनिल सिंह द्वारा गदा, अतुल पांडेय द्वारा दान उपलब्ध करा दिया गया है। इस मौके पर आचार्य रेवती तिवारी, संरक्षक राजेश कुमार पाठक, सालिक राम साहू, संरक्षिका सुशीला पाठक, महामंत्री चिंता मौर्य , संरक्षिका विमला देवी, अध्यक्ष किरन मोदनवाल, खुशबू मौर्या, उदय मौर्य, साध्वी कृष्णावती, संगीता, दीनदयाल केसरी, मनोज केसरी, अजय कुमार सिंह, परमानंद मौर्य आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।