Samajwadi Party Meeting in Ghorawal Focuses on Strengthening Organization Against BJP Policies संगठन को मजबूत बनाने पर दिया बल, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsSamajwadi Party Meeting in Ghorawal Focuses on Strengthening Organization Against BJP Policies

संगठन को मजबूत बनाने पर दिया बल

Sonbhadra News - घोरावल में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक हुई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि अजय यादव ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रTue, 11 Feb 2025 08:37 PM
share Share
Follow Us on
संगठन को मजबूत बनाने पर दिया बल

घोरावल, हिटी। समाजवादी पार्टी की घोरावल नगर इकाई की मासिक बैठक मंगलवार को नगर पंचायत के स्टेडियम परिसर में हुई। नगर अध्यक्ष रमजान अली की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। वहीं केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने के संबंध में चर्चा की गई। मुख्य अतिथि सपा के जिला सचिव अजय यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में महंगाई और बेरोजगारी से आम आदमी परेशान है। विकास कार्य ठप पड़े हैं और कानून व्यवस्था खराब है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने और सपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रहरि काजू, बरकत अली, मुहम्मद शरीफ, डॉ रामलाल मौर्या, मुहम्मद वारिश, मुहम्मद शाहिद, प्रमोद कुमार, रामनरेश बैसवार आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।