Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsThree Women Hospitalized After Poisoning and Snake Bite in Ghorawal
अलग-अलग मामले में तीन महिलाएं अचेत, भर्ती
Sonbhadra News - रविवार को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन महिलाएं भर्ती हुईं। 38 वर्षीय सीता देवी को सांप ने डंस लिया, 19 वर्षीय सोनी ने धतूरा पी लिया और 21 वर्षीय किरन ने हार्पिक पी लिया। सभी का इलाज चल...
Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रSun, 16 March 2025 05:48 PM

घोरावल, हिटी। अलग-अलग मामलों में तीन अचेत महिलाओं को रविवार को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। परही गांव निवासी 38 वर्षीय सीता देवी पत्नी अमित को सांप ने डंस लिया। घटना का पता चलते ही परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। देवरीकाठ गांव निवासी 19 वर्षीय सोनी पत्नी राजकुमार ने धतूरा पीसकर पी लिया। वह उल्टी करते करते अचेत हो गई। तीसरे मामले में 21 वर्षीय किरन पत्नी राहुल ने घर में रखा हार्पिक पी लिया। अचेतावस्था में परिजनों ने उसे घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज कर रहे डॉक्टर ने सभी की हालत में सुधार बताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।