Vegetarian Rally in Obra Promoted by Jai Gurudev Organization जयगुरुदेव के अनुयायियों ने शाकाहारी को लेकर निकाली रैली, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsVegetarian Rally in Obra Promoted by Jai Gurudev Organization

जयगुरुदेव के अनुयायियों ने शाकाहारी को लेकर निकाली रैली

Sonbhadra News - ओबरा में जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के अनुयायियों ने शाकाहारी सदाचारी रैली का आयोजन किया। यह रैली शारदा मंदिर से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए सेक्टर 10 में समाप्त हुई। अनुयायियों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रFri, 20 Sep 2024 09:53 PM
share Share
Follow Us on
जयगुरुदेव के अनुयायियों ने शाकाहारी को लेकर निकाली रैली

ओबरा, हिटी। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य पंकज जी महाराज के दिशा निर्देश पर उनके अनुयायियों ने शुक्रवार को ओबरा नगर में जिला स्तरीय शाकाहारी सदाचारी रैली निकाली। यह रैली नगर के शारदा मन्दिर से प्रारंभ होकर बिल्ली गांव होते हुए,आर्य समाज चौराहा, वी आई पी रोड़ चोपन रोड होते हुए सेक्टर 10 में समापन किया गया। इस रैली मे जयगुरुदेव के अनुयायियों ने लोगो को बताया कि नर नारी को खराब समय से बचना है तो शाकाहारी होना पड़ेगा। संगत के जिलाध्यक्ष अवधू यादव ने बताया कि गुरु महाराज के आदेश पर आप साल भर में 15 दिन गुरु महाराज की सेवा में लग जाइये आप सभी का कल्याण होगा। इस मौके पर बनवारी लाल गुप्ता, कैलाश चौरसिया, राधेकृष्ण गुप्ता, विकाश पासवान, उदय राज यादव, राजेश, राजाराम मौर्य, शिद्धनाथ यादव, राम जियावन, जमींदार यादव, रवि मौर्या आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।