Nepal will keep the record of every Indian tourist UP border Sonauli details will be kept हर भारतीय पर्यटक का रिकॉर्ड रखेगा नेपाल, यूपी की इस बॉर्डर का भी होगा ब्योरा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Nepal will keep the record of every Indian tourist UP border Sonauli details will be kept

हर भारतीय पर्यटक का रिकॉर्ड रखेगा नेपाल, यूपी की इस बॉर्डर का भी होगा ब्योरा

नेपाल जाने वाले हर भारतीय पर्यटकों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। यूपी की सोनौली बॉर्डर सहित अन्य सीमाओं से बड़ी संख्या में भारतीय सहित अन्य विदेशी नेपाल जाते हैं। इन सभी का ब्योरा रखा जाएगा।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, गोरखपुरFri, 26 Aug 2022 01:38 PM
share Share
Follow Us on
हर भारतीय पर्यटक का रिकॉर्ड रखेगा नेपाल, यूपी की इस बॉर्डर का भी होगा ब्योरा

सोनौली। कोरोना के बाद भारतीय पर्यटकों के सहारे नेपाली अर्थव्यवस्था की रीढ़ पर्यटन को संजीवनी मिली। इसे ध्यान में रखते हुए नेपाली पर्यटन बोर्ड ने बकायदा रूपरेखा बनाई है। इसके तहत बोर्ड नेपाल जाने वाले हर भारतीय पर्यटक का रिकॉर्ड रखेगा। अब तक केवल हवाई मार्ग से ही नेपाल जाने वालों का ब्योरा सहेजकर रखा जाता था, जबकि सोनौली सहित अन्य सीमाओं से बड़ी संख्या में भारतीय सहित अन्य विदेशी नेपाल जाते हैं। यही नहीं नेपाली पर्यटन बोर्ड पर्यटन का आधा बजट भारतीय पर्यटकों की सहूलियतों पर खर्च करेगा। 

कोविड के कारण नेपाली पर्यटन व्यवस्था चरमरा गई थी। पर्यटन से जुड़े लोग सड़क पर आ गए थे। भारत-नेपाल की सीमा 18 महीने बंद रहने के कारण पर्यटन को भारी नुकसान हुआ था। सीमा खुलते ही भारतीय पर्यटकों के नेपाल जाने की रफ्तार बढ़ गई। इससे वहां के पर्यटन उद्योग को राहत मिली। नेपाल पर्यटन बोर्ड ने इसे ध्यान में रखते हुए पर्यटकों को आकर्षित करने की योजना बनाई है। नेपाल पर्यटन बोर्ड के सीईओ डॉ. धनंजय रेग्मी ने बताया कि भारतीय पर्यटकों की वजह से नेपाली पर्यटन उद्योग उत्साहित है। सीमाई एरिया में भारतीय पर्यटकों की संख्या हौंसला बढ़ाने वाली है। इसलिए बोर्ड स्थल मार्ग से आने वाले भारतीय पर्यटकों का भी अब रिकॉर्ड रखेगा, ताकि उन्हें नेपाल में सुरक्षा, सहूलियत व सुविधाएं दी जा सकें।

कुल बजट का आधा भारतीयों के लिए
रूस-यूक्रेन युद्ध व कोविड के बाद हालत सुधरने पर भी भारत छोड़कर नेपाल जाने वाले अन्य विदेशियों की संख्या में कमी आई है। वहीं भारतीय बड़ी संख्या में नेपाल पहुंच रहे हैं। डॉ. रेग्मी ने बताया कि इस वर्ष नेपाल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक अरब का बजट पूरी दुनिया के लिए है। इसमें से आधा यानी 50 करोड़ रुपये सिर्फ भारतीय पर्यटकों की सुविधाओं पर खर्च किया जा रहा है। पूरी कोशिश है कि अधिक से अधिक भारतीय पर्यटक नेपाल में मिल रही सुविधाओं व वादियों से आकर्षित होकर नेपाल भ्रमण पर आते रहें।