Farmers in Tajpur Struggle with Crop Damage from Wild Animals इलाके में मक्के की फसल को क्षति पहुंचा रहे घोड़परास किसान परेशान, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsFarmers in Tajpur Struggle with Crop Damage from Wild Animals

इलाके में मक्के की फसल को क्षति पहुंचा रहे घोड़परास किसान परेशान

ताजपुर के किसान अपने खेतों में फसल को हो रहे नुकसान से परेशान हैं। घोड़परास और नीलगाय जैसे जंगली जानवर खेतों में घुसकर मक्के की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। किसान रात भर जागकर पहरेदारी करते हैं, फिर भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरMon, 14 April 2025 09:45 PM
share Share
Follow Us on
इलाके में मक्के की फसल को क्षति पहुंचा रहे घोड़परास किसान परेशान

ताजपुर। प्रखंड क्षेत्र के बच, सरसौना, बंगरा, रहीमाबाद, माधोपुर दिघरुआ, रामापुर महेशपुर आदि जगहों के किसान अपने खेतों में लगी फसल की हो रही क्षति से परेशान हैं। शिकायत करते हुए नूराचक सरसौना के किसान महेंद्र सिंह, राजेश कुमार आदि ने बताया कि घोड़परास एवं नीलगाय नामक जानवर झुंड बनाकर रहते हैं और मौका पाकर खेतों में खड़ी मक्के की फसल को तोड़ फोड़ कर बर्बाद कर देते हैं। लोग रात रात भर जागकर पहरेदारी करते हैं। इसके बाद भी मौका पाकर जंगली जानवर खेतों में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा देता है। अब तक कुल मिलाकर बीस एकड़ से अधिक खेतों में लगी फसल बर्बाद हो चुकी है। बताया कि समस्या से प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विभाग को भी अवगत कराया गया। परंतु अभी तक समस्या से निजात दिलाने की कोई पहल नहीं की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।