UP Municipal Elections: Mafia Sunil Rathi wife did not submit nomination form lawyers uproar यूपी निकाय चुनाव: नामांकन करने पहुंची माफिया सुनील राठी की पत्नी का नहीं जमा हुआ पर्चा, वकीलों का हंगामा , Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Municipal Elections: Mafia Sunil Rathi wife did not submit nomination form lawyers uproar

यूपी निकाय चुनाव: नामांकन करने पहुंची माफिया सुनील राठी की पत्नी का नहीं जमा हुआ पर्चा, वकीलों का हंगामा 

शनिवार को प्रदेश माफिया कुख्यात सुनील राठी की पत्नी दीपावली टीकरी नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर नामाकंन करने पहुंची। इससे माहौल गरमा गया। पीठासीन अधिकारी ने उनका नामाकंन जमा नहीं किया।

Dinesh Rathour संवाददाता, बड़ौत। बागपतSat, 22 April 2023 08:20 PM
share Share
Follow Us on
यूपी निकाय चुनाव: नामांकन करने पहुंची माफिया सुनील राठी की पत्नी का नहीं जमा हुआ पर्चा, वकीलों का हंगामा 

बागपत जिले की बड़ौत तहसील में नामाकंन स्थल पर शनिवार को प्रदेश माफिया कुख्यात सुनील राठी की पत्नी दीपावली टीकरी नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर नामाकंन करने पहुंची। इससे माहौल गरमा गया। पीठासीन अधिकारी ने उनका नामाकंन जमा नहीं किया। इस पर साथ आए वकीलों ने हंगामा कर दिया। नामांकन जमा न होने पर करीब दो घंटे इंतजार के बाद वह वापस चली गईं।
टीकरी कस्बे के रहने वाले कुख्यात सुनील राठी को प्रदेश माफिया की सूची में शामिल किया गया है। उनकी मां राजबाला टीकरी की चेयरमैन रह चुकी हैं।

शनिवार को बड़ौत तहसील में सुनील राठी की पत्नी एडवोकेट दीपावली राठी तहसील में टीकरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामाकंन जमा करने पहुंच गईं। उनके साथ कई अधिवक्ता भी थे। इसकी जानकारी होने पर सीओ सविरत्न गौतम फोर्स के साथ तहसील पहुंच गए। पीठासीन अधिकारी ने दीपावली का नामाकंन नहीं लिया। इस पर दीपावली और वकील हंगामा करने लगे। हंगामा होता देख पीठासीन अधिकारी सीट से उठकर दूसरे कमरे में चले गए।

हंगामा होने पर महिला पुलिस बल को बुला लिया गया। करीब दो घंटे तक भी पर्चा दाखिल न होने पर दीपावली कक्ष से बाहर निकल आई। उनके बाहर आने पर मीडिया कर्मियों ने उनसे बात करने का प्रयास किया, लेकिन वह चुप रही। उनके अधिवक्ता ने बताया कि वह रविवार को दोबारा नामाकंन जमा करने आएंगी। उनके जाने के बाद ही पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।
 

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |