UP Nikay Chunav Municipal elections parties to clash on social media with achievements-promises on WhatsApp यूपी निकाय चुनाव: सोशल मीडिया पर छिड़ेगा दलों का दंगल, व्हॉट्सएप पर उपलब्धियां-वादे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Nikay Chunav Municipal elections parties to clash on social media with achievements-promises on WhatsApp

यूपी निकाय चुनाव: सोशल मीडिया पर छिड़ेगा दलों का दंगल, व्हॉट्सएप पर उपलब्धियां-वादे

यूपी में चुनाव या लोकसभा, विधानसभा का हो या नगर निकाय के चुनाव हों अब सोशल मीडिया के जरिए अब ऑनलाइन मतदाताओं को आकर्षित करना और उपलब्धियां और वादे गिनाना चुनावों के लिए प्रमुख हथियार बन गया है।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान टीम, लखनऊSun, 16 April 2023 11:52 AM
share Share
Follow Us on
यूपी निकाय चुनाव: सोशल मीडिया पर छिड़ेगा दलों का दंगल, व्हॉट्सएप पर उपलब्धियां-वादे

यूपी में चुनाव या लोकसभा, विधानसभा का हो या नगर निकाय के चुनाव हों अब सोशल मीडिया मतदाताओं को आकर्षित करने और उपलब्धियां और वादे गिनाने के लिए प्रमुख हथियार बन गया है। उम्मीदवार की ब्राण्डिंग से लेकर ग्लैमर बढ़ाने के लिए मेयर और पार्षद उम्मीदवार सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। वर्तमान समय में भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी समेत अन्य पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार भी सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे हैं।

नगर निगम चुनाव का बिगुल बजने के साथ ट्वीटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर चुनावी रंग दिखने लगा है। भाजपा, कांग्रेस, सपा, आम आदमी पार्टी और बसपा ने सोशल मीडिया में चुनावी बिसात के लिए वॉररूम तैयार कर लिए हैं। भाजपा ने जहां सरल एप के माध्यम से वॉर रूम के सदस्यों को जोड़ रखा है, जहां सोशल साइट पर जाने वाले कन्टेंट को फाइनल चेक के बाद प्रसारित किया जाता है।

व्हॉट्सएप पर उपलब्धियां-वादे
वार्ड स्तर पर पार्षद और समर्थक क्षेत्रवासियों को व्हॉट्सएप, मैसेज से उपलब्धियां और वादों से परिचित कराएंगे। निवर्तमान पार्षद, उम्मीदवार समर्थको को वार्ड के हर घरों से मोबाइल नम्बर ले रहे हैं। एक-एक समर्थक से 100 परिवार के नम्बर लाने की जिम्मेदारी दी गई है।

लाइव स्ट्रीम से लोगों को जोड़ेंगे
प्रमुख दलों ने सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए योजनाएं बना ली हैं। प्रत्याशियों की सूची से लेकर नामांकन तक की प्रक्रिया प्रसारित की जा रही है। नामांकन खत्म होने के बाद से जनसभा, पैदल यात्रा, संवाद आदि के लाइव प्रसारण फेसबुक, टवीटर पर किए जाने की योजना तैयार की गई है।