Welcome Ceremony for Newly Elected Block President Vishal Jaiswal in Baldirai विद्यालय में संविधान अभियान गौरव कार्यक्रम होंगे, Sultanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsWelcome Ceremony for Newly Elected Block President Vishal Jaiswal in Baldirai

विद्यालय में संविधान अभियान गौरव कार्यक्रम होंगे

Sultanpur News - बल्दीराय। विद्यालय में संविधान अभियान गौरव कार्यक्रम होंगेविद्यालय में संविधान अभियान गौरव कार्यक्रम होंगेविद्यालय में संविधान अभियान गौरव कार्यक्रम ह

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरFri, 10 Jan 2025 11:55 PM
share Share
Follow Us on
विद्यालय में संविधान अभियान गौरव कार्यक्रम होंगे

बल्दीराय। बल्दीराय ब्लॉक मुख्यालय पर नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष विशाल जयसवाल का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां मंडल प्रभारी मनीषा पांडेय ने बताया कि 15 से 25 जनवरी के बीच सभी विद्यालय संस्थाओं में संविधान अभियान गौरव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत निबंध प्रतियोगिता के साथ अनेकों कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्य अतिथि जिला महामंत्री संदीप सिंह ने पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है।उसमें हम सभी लोगों का कर्तव्य है कि बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। यहां पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजधर शुक्ला,महामंत्री दिलीप सिंह, उपाध्यक्ष नरेंद्र अग्रहरि,अवधेश पांडेय,कैलाश नाथ दुबे, मंडल मंत्री माखन लाल जायसवाल,अभिषेक अग्रहरी,पंकज शुक्ला, प्रवीण सरोज,सुषमा द्विवेदी, फैयाज अहमद, गुरुदीन यादव,श्रीनिवास शुक्ला आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य सूर्यभान पांडेय ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।