Unnao s Mosquito Control Campaign Fails Amidst Resource Shortage and Negligence फाइलों तक सीमित रह गया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsUnnao s Mosquito Control Campaign Fails Amidst Resource Shortage and Negligence

फाइलों तक सीमित रह गया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Unnao News - फाइलों तक सीमित रह गया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान फाइलों तक सीमित रह गया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान फाइलों तक सीमित रह गया विशेष संचारी रो

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावSun, 13 April 2025 09:54 PM
share Share
Follow Us on
फाइलों तक सीमित रह गया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

उन्नाव। संचारी रोग नियत्नरण अभियान महज़ फ़ाइलों तक सिमट कर रह गया है। आलम यह है की डीएम एक सख्त निर्देशों के बावजूद अभियान जोर नहीं पकड़ सकता। नगर पालिका में संसाधनों की कमी भी अभियान को गति देने में आड़े आ रही है। गर्मी शुरू होते ही मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है।मच्छरों ने लोगों की नींद हराम करनी शुरू कर दी है। इसके बावजूद ज़िम्मेदार सोए हुए हैं।लोगों को मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में एक अप्रैल से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इसमें एंटी लार्वा का छिड़काव, साफ सफाई संबंधित गतिविधि करनी है।डीएम गौरांग राठी ने जिम्मेदारों को बेहतर तरीके से अभियान संचालित करने के निर्देश भी दिए हैं।इसके बावजूद अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं।शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में न तो फागिग हो रही है और न तो एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है।शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में नालियों में पानी जमा है। कई खाली पड़े प्लाट भी दूषित पानी से भरे हैं।इसमें मच्छर प्रजनन कर रहे हैं, जिससे उनकी तादात तेजी से बढ़ी है।इससे संक्रामक बीमरियां फैलने का खतरा तेजी से बढ़ गया है।शहर वासियों की माने तो कोराना काल में नगर पालिका ने कई बार सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव कराया था। जिससे पूरी गर्मी मच्छरों से निजात मिल गई थी।संक्रमण का दौर खत्म होने के बाद जिम्मेदार फिर से पुराने ढर्रे पर लौट आए हैं। एंटी लार्वा का छिड़काव न होने और स्वच्छता के बेहतर प्रबंध न होने मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

दो विभागों के अलावा कोई नहीं ले रहा रुचि

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ विभाग और नगर पालिका के अलावा अन्य विभाग रुचि नहीं ले रहे हैं। अभियान में शामिल पंचायती राज, नगर विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, सूचना विभाग और उद्यान विभाग, पंचायती राज/ग्राम्य विकास विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के ज़िम्मेदार हीलाहवाली बरत रहे हैं। न तो लोगों को जागरूक करने के प्रयास कर रहे हैं और न तो जिम्मेदार लोगों से अभियान की जानकारी ले रहे हैं।

आंकड़े बढ़ा रहे कर्मी

मलेरिया विभाग ने वार्ड की गलियों और नालियों में छिड़काव के लिए 45 किलो एंटी लार्वा भेजा है।लोगों की माने तो कर्मी एंटी लार्वा का छिड़काव ही नहीं कर रहे हैं। कभी कभी कर्मी आते हैं और कुछ देर बाद गायब हो जाते हैं।कुछ सीमित जगहों और चौड़ी गलियों पर ही कर्मी एंटी लार्वा का छिड़काव कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।