UP Moradabad Leopard Attack in Fields Forest Department Captured two in Wight days मुरादाबाद में तेंदुए की दहशत, आठ दिन में वन विभाग ने दो को कैद कर जंगल में छोड़ा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Moradabad Leopard Attack in Fields Forest Department Captured two in Wight days

मुरादाबाद में तेंदुए की दहशत, आठ दिन में वन विभाग ने दो को कैद कर जंगल में छोड़ा

मुरादाबाद में छजलैट के नक्शनदाबाद गांव में शुक्रवार की देर रात वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ लिया। लगातार कांबिंग करने से टीम को 14 घंटे के भीतर सफलता मिल गई। रेस्क्यू कर तेंदुए को डियर पार्क ले जाया गया है।

Srishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, मुरादाबादSun, 11 May 2025 11:20 AM
share Share
Follow Us on
मुरादाबाद में तेंदुए की दहशत, आठ दिन में वन विभाग ने दो को कैद कर जंगल में छोड़ा

मुरादाबाद में छजलैट के नक्शनदाबाद गांव में शुक्रवार की देर रात वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ लिया। लगातार कांबिंग करने से टीम को 14 घंटे के भीतर सफलता मिल गई। रेस्क्यू कर तेंदुए को डियर पार्क ले जाया गया है। तेंदुए को जंगल में छोड़ने की अनुमति लखनऊ से मिल गई है। तेंदुए को टीम नजीबाबाद डिवीजन में उत्तराखंड के बॉर्डर के जंगल में छोड़कर आएगी।

शुक्रवार की सुबह नक्शनदाबाद निवासी सुरेश के खेत पर दलवीर (32) काम कर रहा था। उस पर तेंदुए नेहमला कर दिया था। दलवीर को कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर वन विभाग की टीम ने भी तेंदुए को पकड़ने के लिए दोपहर करीब दो बजे पिंजरा लगा दिया था। तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम ने रातभर गांव में कांबिंग की। गांव स्थित नहर के पाइप में तेंदुआ जाकर बैठ गया। नहर के एक भाग पर पिंजरा लगाकर वन विभाग ने देर रात ढाई बजे के करीब उसे पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें:या देवी सर्वभूतेषु..मदर्स डे पर योगी ने पोस्ट किया मॉं के साथ तस्वीरों का वीडियो

भीड़ देखकर नहर के पाइप में छिप गया था तेंदुआ

नक्शनदाबाद में मजदूर पर हमला करने के बाद वन विभाग ने खेत में पिंजरा लगाया था। इसके बाद टीम ने गांव में ही डेरा डाल दिया। टीम ने रातभर जंगल क्षेत्र में कांबिंग की। इसके बाद एक बजे ग्रामीणों को घर जाने को बोल दिया गया। टीम के साथ कुछ ही लोग थे। इस बीच ढाई बजे के करीब नहर के पाइप में तेंदुआ बैठा मिल गया। इस पर वहां पिंजरा लगाकर उसे पकड़ा गया।

डीएफओ, सूरज ने कहा कि देर रात पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ लिया गया है। तेंदुआ पूरी तरह से स्वस्थ है। उसकी आयु भी करीब छह वर्ष है। तेंदुए को जंगल में छोड़ने की अनुमति लखनऊ से मिल गई है। टीम नजीबाबाद डिवीजन में उत्तराखंड के बॉर्डर के जंगलों में छोड़ने जा रही है।

तेंदुआ उठाकर ले गया सूकर का बच्चा

छजलैट थाना क्षेत्र के गांव सीमला निवासी दीपक कुमार ने बताया की उसने गांव के ही चन्द्रपाल के साथ सूकर पालन का काम कर रखा है रोज की तरह ही वह गुरुवार की देर शाम को जाल वाले कमरे बन्द कर अपने घर आ गया। बताया कि जब सुबह सूकर पालन स्थल पर गया, वहां पर खून के निशान दिखाई दिये, जिनके साथ ही तेंदुए के पंजों के निशान भी थे।

आठ दिन के भीतर वन विभाग ने पकड़े दो तेंदुए

तेंदुए का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। तेंदुओं के हमले से ग्रामीण भी दहशत में है। देर शाम घरों से अकेले निकलने में घबराते भी हैं। इसके अलावा बच्चों के बाहर खेलने पर भी रोक लगा दी है। इसी बीच वन विभाग ने दो तेंदुओं को पकड़ लिया है। दो मई को काठ के साहूपुर स्थित ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल से टीम ने सात माह के तेंदुए को पकड़ा था। अब शनिवार को छजलैट के नक्शनदाबाद गांव से तेंदुए को पकड़ा है। ग्रामीणों की सूचना और पगचिह्न मिलने के बाद सिरसा ठाठ गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है।