राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने के आरोप में अजय राय पर केस
Varanasi News - वाराणसी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ चेतगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। उन पर राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने और फर्जी बयानबाजी करने का आरोप है। अजय राय ने खिलौना विमान को...

वाराणसी। खिलौने पर नींबू मिर्ची लटकाकर राफेल को लेकर बयानबाजी करने वाले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ चेतगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। अजय राय पर राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने और फर्जी बयानबाजी कर अफवाह फैलाने की धाराएं लगाई गई हैं। यह मुकदमा राष्ट्रवादी हिन्दू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष छावनी निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता की तहरीर पर दर्ज किया गया है। प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया है कि वह 5 मई को अपने संगठन के कार्यालय जगतगंज, लहुराबीर पर अपने प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठे थे। तभी मालूम हुआ कि अजय राय ने सार्वजनिक रूप से एक खिलौना विमान को नीबू मिर्ची बांधकर मीडिया के माध्यम से प्रस्तुत किया।
खिलौना विमान की तुलना भारत के आन बान शान राफेल लड़ाकू विमान से करते हुए राफेल लड़ाकू विमान को नकारा बताते हुए भारतीय सेना का उपहास सार्वजनिक रूप से उड़ाते राष्ट्र की सुरक्षा व्यवस्था का मजाक उड़ाया। अजय राय द्वारा के इस कृत्य को पाकिस्तान की मीडिया ने प्रमुखता से प्रचारित किया। अजय राय के उक्त कृत्य से दुश्मन देश पाकिस्तान में उपहास उड़ा। अजय राय की इस प्रकार की गतिविधियां न केवल भारतीय सेना का मनोबल गिराने का कुप्रयास था बल्कि शत्रु राष्ट्र पाकिस्तान का भी मनोबल बढ़ाने वाला तथा राष्ट्रविरोधी वातावरण को बढ़ावा देने का कुप्रयास था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।