दहेज प्रताड़ना में पति समेत 13 पर केस
Varanasi News - पिंडरा में दहेज उत्पीड़न के मामले में फूलपुर पुलिस ने पति समेत 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विवाह के बाद संगीता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। तंग आकर वह मायके लौट आई। उसके द्वारा दी गई...

पिंडरा। दहेज उत्पीड़न में फूलपुर पुलिस ने पति समेत 13 पर केस दर्ज किया है। मलहथ गांव निवासी सूरज बेनवंशी की बेटी संगीता की शादी गाजीपुर के खानपुर के अहमेता निवासी शमशेर के बेटे मनीष से 2015 में हुई थी। सूरज ने बताया कि शादी के बाद संगीता जब ससुराल गई तो दहेज में पांच लाख रुपये और कार के लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आये दिन प्रताड़ना से तंग आकर संगीता मायके चली आई। उसकी तहरीर पर फूलपुर पुलिस ने पति मनीष, ससुर शमशेर, सास आशा देवी, जेठ बालमुकन्द, जेठानी कोमल देवी, देवर निलेश, ननद अंजू, अन्नू, पूनम, सोनू, शशि, मनीष के मामा चन्द्रशेखर, मामी रेखा देवी पर मुकदमा दर्ज किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।